धूल प्रदूषण को लेकर केजरीवाल सरकार सख्त,अनदेखी करने पर एनबीसीसी को नोटिसी जारी

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एनबीसीसी प्रोजेक्ट स्थल का किया निरीक्षण, निर्माण स्थल पर मिली धूल नियंत्रण संबंधित अनियमितताएं

निर्माण स्थल पर एंटी स्मॉग गन नहीं चल रही थी, मिट्टी कवर नहीं थी और मजदूरों ने मास्क नहीं लगा रखा था

निर्माण एजेंसी की ओर से नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर जुर्माना लगाया जाएगा

निर्माण साइट्स के लगातार निरीक्षण के लिए अधिकारियों को निर्देश

Eros Times: केजरीवाल सरकार दिल्ली में धूल प्रदूषण रोकने को लेकर बेहद सख्त हो गई है। पूरी दिल्ली में चलाए जा रहे एंटी डस्ट कैंपेन के तहत मंगलवार को पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कड़कड़डूमा स्थित एन.बी.सी.सी. प्रोजेक्ट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण स्थल पर धूल नियंत्रण से संबंधित कई अनियमितताएं पाईं। मौके पर ही उन्होंने डीपीसीसी को निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि कंस्ट्रक्शन साइटों पर डस्ट कंट्रोल के लिए जारी 14 नियमों को लागू करना आवश्यक है। इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को निर्माण साइट्स का लगातार निरीक्षण का निर्देश दिया गया है।  

एनबीसीसी प्रोजेक्ट स्थल का निरीक्षण करने के उपरांत पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि निर्माण साइट पर पर्यावरण के नियमों का सही से पालन नहीं किया जा रहा है। निर्माण स्थल पर एंटी स्मॉग गन नहीं चल रही, मिट्टी को कवर नहीं किया गया है। साथ ही निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने मास्क भी नहीं लगा रखा है। डस्ट कंट्रोल नियम के उल्लंघन के कारण डीपीसीसी को संबंधित निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा। 

पर्यावरण मंत्री गोपाल ने कहा कि सभी कंस्ट्रक्शन साइटों पर निर्माण संबंधी 14 नियमों को पालन करना जरूरी है। नियमों को पालन नहीं करने पर टीमें सख्त कार्रवाई करेगी।  इसके लिए विभागों को निर्माण साइट्स की लगातार निगरानी करने के निर्देश जारी किए गए है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण में और सुधार लाने के लिए 591 टीमें तैनात की गई हैं। डस्ट प्रदूषण को रोकने के लिए 530 वॉटर स्प्रिंकलर, 82 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग (एमआरएस) मशीनों और 258 मोबाइल एंटी-स्मॉग गन की पूरी दिल्ली में तैनात की गई हैं।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 96 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान