भारतीय अंतरिक्ष कॉन्क्लेव में एमिटी के वैज्ञानिकों ने अपने शोध व नवाचार का प्रदर्शन किया

Eros Times: एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के वैज्ञानिकों ने नई दिल्ली के दिल्ली कैंट के मॉनेकशॉ सेंटर में आयोजित त्रिदिवसीय भारतीय अंतरिक्ष कॉन्क्लेव  2023 में हिस्सा लिया है और स्टॉल के माध्यम से अपने शोध व नवाचार का प्रदर्शन किया। इस त्रिदिवसीय प्रदर्शनी में एमिटी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित की गई तकनीकी जैसे प्रोजेक्ट दिव्य दृष्टि, इंटेलिजेंट सैटेलाइट इमेज एनालिसिस सिस्टम, इंटेलिजेंट ऑटोनॉमस अनमैनड ग्राउंड व्हीकल, कॉगनेटिव स्पेस क्राफ्ट हेल्थ मॉनिटरिंग, डार्क वेसल डिटेक्शन यूजिंग एसएआर इमेज एनालिसिस, लो कॉस्ट ड्रोन डिटेक्शन एंड ट्रैकिंग सिस्टम, सहित छात्रों के प्रोजेक्ट हाइपर सोनिक फ्लाइट प्रोजेक्ट, प्लैनेट लैंडर प्रोजेक्ट और हयुमन स्पेस फ्लाइट प्रोजेक्ट को दर्शाया गया जिसमेंच बड़ी संख्या में वैज्ञानिकों, अधिकारियों और छात्रों ने स्टॉल का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की। विदित हो कि इस त्रिदिवसीय अंतरिक्ष कॉन्क्लेव का आयोजन भारतीय अंतरिक्ष संघ द्वारा किया गया है।

एमिटी साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती ने कहा कि वर्तमान समय अंतरिक्ष में अपने प्रभाव को बढाने के लिए हर देश द्वारा कार्य किया जा रहा है और इसमें अकादमिक सहयोग आवश्यक है। एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में काफी कार्य किया जा रहा है जिसके अंर्तगत कुछ विकसित की गई को भारतीय अंतरिक्ष कॉन्क्लेव 2023 प्रदर्शित किया गया है। एमिटी में इनोवेशन इकोसिस्टम छात्रों के लिए मजबूत शोध क्षमता को सीखने और बढ़ावा देने के लिए उपयुक्त माहौल तैयार किया जाता है। हम युवाओं को शिक्षित कर, शोध के लिए प्रोत्साहित कर और अपना उद्यम प्रारंभ करके देश के आत्मनिर्भर भारत और सशक्त भारत की पहल में योगदान भी दे रहे है। भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा एमिटी विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया है और एमिटी विश्वविद्यालय को पेटेंट और व्यावसायीकरण के लिए शीर्ष भारतीय शैक्षणिक संस्थान के रूप में मान्यता दी है।

इस कॉन्क्लेव  में एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ स्पेस सांइस एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक डा एम प्रसाद और एसोसिएट प्रोफेसर डा शिवानी वर्मा भी उपस्थित थी।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान