कर्म से होती है व्यक्ति की पहचान नाम से नहीं- अनिल आर्य

नोएडा:EROS TIMES:  रविवार जून 2019 एमिटी कैम्पस, डॉ अमिता चौहान व डॉ अशोक कुमार चौहान के सानिध्य में सेक्टर-44, नोएडा मे चल रहे विशाल युवक चरित्र निर्माण व व्यक्तित्व विकास शिविर के दूसरे दिन युवको को संबोधित करते हुए डॉ अनिल आर्य (राष्ट्रीय अध्यक्ष) ने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसके कर्मो से होती है नाम से नही महर्षि दयानंद सरस्वती का जीवन बहुत ही संघर्षमय रहा है। उन्होंने देश की स्वतंत्रता महिलाओं के उत्थान, वेदों के प्रचार और प्रसार ओर समाज मे फैली पाखंड अंधविश्वास ओर कुरीतियों को दूर करने के लिए अपना सारा जीवन लगा दिया प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सन 1857 के अपरोक्ष रूप से प्रबल संवाहक थे।

शिविर संयोजक महेंद्र भाई ने युवको को जीवन मे नियमित दिनचर्या का पालन सफलता का एक मूल रहस्य है जो बालक अनुशासन में रह कर अपने कर्तव्यों का पालन करता है उसके जीवन मे कभी असफलता नही होती। जो आलसी बन कर अपने कार्यो को कल पर छोड़ देता है वह कभी उन्नति नही कर सकता और जीवन में पिछड़ जाता है।

आर्य जगत के सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक भानुप्रकाश शास्त्री ने देशभक्ति व इशभक्ति के भजनों के माध्यम से युवको को आपस मे मिलकर चलने, बुराइयों से दूर रहने तथा नशे की चीजों से दूर रह कर अपने स्वास्थ्य को बनाना ही युवको का पहला काम है ।

प्रधान शिक्षक सौरभ गुप्ता के नेतृत्व में त्रिलोक शास्त्री, कृष्ण लाल राणा वैदिक, प्रदीप आर्य, विवेक अग्निहोत्री, वरूण आर्य, शिवम मिश्रा, गौरव गुप्ता, अमित आर्य, हिमांशु आदि ने युवको को तलवार, भाला, योग आसन-प्राणायाम, जुडो कराटे, लाठी- चालन, कमाण्डो प्रशिक्षण आदि के गुन सिखाये।

केंद्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल आर्य के कुशल नेतृत्व में पूरे भारत वर्ष में 18 युवक/युवती चरित्र निर्माण शिविरों की लगातार श्रृंखला चल रही है। डॉ०अनिल आर्य का संकल्प है कि भारत की युवा पीढ़ी, ईश्वर भक्त, देशभक्त, चरित्रवान, ईमानदार बनकर देश के गौरव को बढ़ाये।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से वीडियो कंसल्टेशन, ई-प्रिस्क्रिप्शन और इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत नोएडा, 7 अगस्त 2026। घर बैठे सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस