ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES: उपरोक्त कथन सितम्बर 2018 को जेवर विधानसभा क्षेत्र के गांव रामपुर मजरा व आजमपुर गढी के विकास कार्यों के शुभारम्भ के अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के गांव रामपुर माजरा में लगभग 01 करोड 39 लाख रूपये की धनराशि से मुख्य मार्ग पर सी0 सी0 रोड व ड्रेन का निर्माण कार्य व आजमपुर गढी में 66 लाख 43 हजार रूपये की लागत से ग्राम आजमपुर गढी में सी0 सी0 रोड व ड्रेन का अवशेष निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने विकास कार्यों के शुभारम्भ से पूर्व दोनों गांव में जनसंवाद के माध्यम से जनसमस्याओं को सुना तथा ज्यादातर का मौके पर ही निराकरण किया।
इस मौके पर उपस्थिति लोगों को सम्बोधित करते हुए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि ’’जनसेवा ही एक जनसेवक का प्रथम कर्तव्य है।
विधानसभा में आने वाले समय में विकास की रफ्तार और तेज की जायेगी।
जनता से विकास कार्यों के जो वायदे मैंने चुनाव के समय किये थे, उनको धीरे-धीरे पूरा किया जा रहा है।








