ऐसा क्या श्मशान से शव पहुंचा पीएम हाउस

गाजीपुर जंगीपुर थाना क्षेत्र के एक शव का पोस्टमार्टम हाउस से शव बदल जाने का मामला प्रकाश में आया है। वही इस प्रकरण के बाद मौजूद सभी लोगो मे भगदण की स्थिती बन गई।

EROS TIMES: मामले का खुलासा तब हुआ जब परिजन श्मशानघाट पर शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। फिलहाल परिजनों के हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को दोबारा पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया । मरर्चरी हाउस में रखी दूसरी डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया तब तक हंगामा होता रहा। खबर है कीएक दिन पूर्व जंगीपुर थाना क्षेत्र के सहादतपुर के रहने वाले रविंद्र यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस ने रविंद्र का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को पंचनामा करते वक्त पुलिस से हुई भूल के कारण मरर्चरी हाउस में रखी लावारिस लाश का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

इस दौरान परिजनों से यह बताया गया कि शव काफी क्षत-विक्षत हो गया है। इसलिए चेहरा देखने की जरूरत नहीं। परिजन पोस्टमार्टम हाउस से मिली डेड बॉडी को रविंद्र का शव समझकर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर चले गए। मृतक के पुत्र विकास ने बताया कि हम लोगों को दी गई डेड बॉडी किसी दूसरे व्यक्ति की है। श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान इस बात की जानकारी हुई। डेड बाडी के बदले जाने की सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष जंगीपुर हरकत मे आये और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर लावारिस शव के रूप में पङी मृतक रविंद्र की बॉडी का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद उसे श्मशान घाट भेजा गया। जंगीपुर थानाध्यक्ष अशोक मिश्र ने बताया कि पंचनामा के समय भूलवश बॉडी बदल गई। फिलहाल रविंद्र के शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है । शव के अंतिम संस्कार के वक्त हुए भागम भाग मे मौजूद लोग शव बदले जाने की घटना की चर्चा करते हुए नजर आए।

  • admin

    Related Posts

    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

      नोएडा, 21 जून। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने किसानों की आशंकाओं और चिंताओं को सार्वजनिक…

    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    नोएडा, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सेक्टर-94 स्थित श्री जी गौ सदन में योग दिवस समारोह, गौ शिशुओं हेतु वाड़ा निर्माण भूमि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 5 views
    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 5 views
    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 6 views
    ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 10 views
    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 9 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 6 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी