आशुतोष राणा और राजकुमार राव ने राष्ट्रीय राजधानी में किया फिल्म ‘भीड़’ का प्रमोशन

अभिनेता आशुतोष राणा और राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्म ‘भीड़’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे थे। यह फिल्म भारत में 2020 में आई कोविड महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन के दौरान अनुभव सिन्हा द्वारा लिखित और निर्देशित और निर्मित है। फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म को ब्लैक एंड व्हाइट में शूट किया गया है।

नई दिल्ली के इंपीरियल होटल में आयोजित प्रमोशनल कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए आशुतोष राणा ने फिल्म को बिना रंगों के रिलीज करने के बारे में बताया कि ‘कोरोना के दौरान मानवता को बहुत नुकसान हुआ। यह हम सभी के लिए एक त्रासदी थी और यह कभी रंगीन नहीं हो सकती। ‘भीड़’ में हम उस दर्द और दुखद अनुभवों को दिखाने की कोशिश कर रहे हैं जिसका लोगों ने सामना किया इसलिए हमने इसे ब्लैक एंड व्हाइट रखा।
राजकुमार राव ने कहा  सभी प्रोटोकॉल और दिशानिर्देशों का पालन करते हुए फिल्म को लॉकडाउन के दौरान शूट किया गया है। रियलटाइम में शूटिंग करने से हमें बहुत ताकत मिली क्योंकि हमने देखा कि कोविड के कारण सैकड़ों प्रवासी अपने गृहनगर वापस जा रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में रविवार को गौवंश अखाड़ा द्वारा आयोजित “स्प्रिचुअल कॉन्क्लेव – आध्यात्मिक भारत-2047” में देशभर से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और…

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और यूके संसद जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंचों पर भारतीय दर्शन, वेदांत और उपनिषदों की शिक्षाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के बाद प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 4 views
    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 4 views
    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 5 views
    ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 10 views
    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 9 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 6 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी