सरकार द्वारा बनाए जा रहे 2 शानदार नए स्कूल बिल्डिंग का निरीक्षण किया-शिक्षा मंत्री आतिशी

रिठाला व कोहाट एन्क्लेव में बनकर तैयार हुए ये शानदार स्कूल अरविन्द केजरीवाल के हर बच्चे तक वर्ल्ड-क्लास शिक्षा पहुंचाने के विज़न का हिस्सा

जब गरीब घर के बच्चों की भी होगी क्वालिटी एजुकेशन तक पहुँच तभी भारत दुनिया का नंबर.1 देश बनेगा,दिल्ली में अपने शानदार सरकारी स्कूलों के माध्यम से हम इस सपने को पूरा करने पर काम कर रहे है

अधिकारीयों को दिए निर्देश-बचा हुआ निर्माण कार्य जल्द हो पूरा चेकलिस्ट बनाकर बारीकी से किया जाए सभी चीजों का निरीक्षण

केजरीवाल सरकार ने अपने वर्ल्ड-क्लास स्कूलों के माध्यम से पेरेंट्स को दिया भरोसा, ‘पैसों की कमी कभी उनके बच्चों की शिक्षा के आड़े नहीं आएगी,बच्चों को वो हर सुविधाएँ फ्री देंगे जो महंगे प्राइवेट स्कूलों में मिलती है’

हर पेरेंट्स का एक ही सपना की उनके बच्चों को मिले शानदार शिक्षा अपने आधुनिक स्कूलों के माध्यम से पेरेंट्स के इन सपनों को हकीकत में बदल रही केजरीवाल सरकार

132 कमरों वाली एसकेवी रिठाला की 4 मंजिला नई बिल्डिंग स्मार्ट क्लासरूम, 10 अत्याधुनिक लैब, 2 लाइब्रेरी, एमपी हॉल सहित अन्य विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस, स्कूल में बच्चों के लिए लिफ्ट भी है मौजूद

दोनों स्कूलों का निर्माण कार्य लगभग पूरा जुलाई से अपने ब्रांड न्यू चमचमाते स्कूल स्कूल में पढ़ सकेंगे बच्चे

कोहाट एन्क्लेव में बनकर तैयार हुआ केजरीवाल सरकार के स्कूल का हर हिस्सा बनेगा बच्चों की लर्निंग में भागीदार, 125 कमरों वाला ये स्कूल आसपास के हजारों बच्चों के लिए बनेगा क्वालिटी एजुकेशन का केंद्र

Eros Times: अरविन्द केजरीवाल के निर्देश पर स्कूल विजिट की श्रृंखला को जारी रखते हुए बुधवार को शिक्षा मंत्री आतिशी ने पीडब्ल्यूडी व शिक्षा विभाग के अधिकारीयों के साथ केजरीवाल सरकार द्वारा रिठाला व कोहाट एन्क्लेव में बनाए जा रहे शानदार स्कूल बिल्डिंग का निरीक्षण किया| लगभग बनकर तैयार हुए केजरीवाल सरकार के ये दोनों स्कूल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है|  जहाँ बच्चों के लिए स्मार्ट क्लासरूम शानदार लैब लाइब्रेरी एमपी हॉल लिफ्ट सहित अन्य वर्ल्ड-क्लास सुविधाओं से लैस है| इन दोनों स्कूलों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चूका है और जुलाई से बच्चे यहाँ अपने चमचमाते क्लासरूम में पढ़ सकेंगे| 

इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि रिठाला व कोहाट एन्क्लेव में बनकर तैयार हुए ये शानदार स्कूल अरविन्द केजरीवाल के हर बच्चे तक वर्ल्ड-क्लास शिक्षा पहुंचाने के विज़न का हिस्सा है| अपने हर नए शानदार स्कूल के साथ हम इस विज़न को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ते जा रहे है| उन्होंने कहा कि दोनों स्कूलों की शानदार बिल्डिंग जो शिक्षा को लेकर केजरीवाल सरकार की गंभीरता और प्राथमिकता का उदाहरण है| उन्होंने कहा कि कोई सरकारी स्कूल का नाम लेता है तो उसके सामने एक जर्जर बिल्डिंग आ जाती है जहाँ दीवारें टूटी है और बच्चे फर्श पर बैठे है| लेकिन दिल्ली में हमने इस पूरे परिदृश्य को बदलने का काम किया है| यहाँ दिल्ली सरकार के स्कूल न केवल देशभर के अन्य सरकारी स्कूलों बल्कि प्राइवेट स्कूलों से भी शानदार है| 

उन्होंने कहा कि 2015 में दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल की सरकार से पहले दिल्ली में सरकारी स्कूलों का हाल किसी खंडहर से कम नहीं होता था| टूटी दीवारे अँधेरे कमरों में बच्चों का भविष्य भी कही गुम हो जाता था लेकिन मुख्यमंत्री ने शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाई इसी का नतीजा है कि दिल्ली के गावों में भी ऐसे शानदार सरकारी स्कूल बनाकर तैयार हो रहे है|  जिसमें हम अमीर-गरीब हर तबके के बच्चों के लिए वर्ल्ड-क्लास शिक्षा सुनिश्चित करेंगे| 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल का मानना है कि जब गरीब घर के बच्चों की भी क्वालिटी एजुकेशन तक पहुँच होगी तभी भारत दुनिया का नंबर.1 देश बनेगा| और मुख्यमंत्री के शिक्षा के माध्यम से देश को नंबर.1 बनाने के इस विज़न को हम अपने शानदार सरकारी स्कूलों के माध्यम से पूरा कर रहे है जहाँ हर बच्चे के लिए क्वालिटी एजुकेशन सुनिश्चित की जाती है| उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने अपने वर्ल्ड-क्लास स्कूलों के माध्यम से दिल्ली के पेरेंट्स को भरोसा दिया है कि  ‘पैसों की कमी कभी उनके बच्चों की शिक्षा के आड़े नहीं आएगी,दिल्ली सरकार के स्कूलों में उनके बच्चों को वो हर सुविधाएँ फ्री में दी जाएगी जो महंगे प्राइवेट स्कूलों में मिलती है|

शिक्षा मंत्री ने पीडब्ल्यूडी अधिकारीयों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द फिनिशिंग के काम को पूरा किया जाए ताकि जुलाई से बच्चे अपने ब्रांड न्यू चमचमाते स्कुल में पढाई कर सके| 

132 कमरों वाली एसकेवी रिठाला की 4 मंजिला नई बिल्डिंग स्मार्ट क्लासरूम, 10 अत्याधुनिक लैब, 2 लाइब्रेरी, एमपी हॉल सहित अन्य विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस स्कूल में बच्चों के लिए लिफ्ट भी है मौजूद

गौरतलब है कि रिठाला में बनकर तैयार हुए इस 4 मंजिला स्कूल को तीन ब्लॉकों में विभाजित किया गया है| इसमें कुल 132 कमरें है जिसमें विज्ञान के लिए अत्याधुनिक लैब सहित 10 लैब, 2 लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, बच्चों के लिए लिफ्ट सहित अन्य शानदार सुविधाएँ विकसित की गई है|

कोहाट एन्क्लेव में बनकर तैयार हुआ केजरीवाल सरकार के स्कूल का हर हिस्सा बनेगा बच्चों की लर्निंग में भागीदार 125 कमरों वाला ये स्कूल आसपास के हजारों बच्चों के लिए बनेगा क्वालिटी एजुकेशन का केंद्र

शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोहाट एन्क्लेव में बनकर तैयार हुए इस स्कूल को इस प्रकार डिजाईन किया गया कि यहाँ के हर हिस्से का अधिकतम इस्तेमाल हो सकें और वो बच्चों की लर्निंग में भागीदार बन सकें| उन्होंने कहा कि ये स्कूल आसपास के हजारों बच्चों के लिए क्वालिटी एजुकेशन का केंद्र बनेगा और बच्चों के सपनों को उड़ान देने का काम करेगा| 

उल्लेखनीय है कि कोहाट एन्क्लेव में बनकर तैयार हुए इस 4 मंजिला स्कूल को तीन ब्लॉकों में विभाजित किया गया है| इसमें कुल 125 कमरें है| जिसमें 9 अत्याधुनिक लैब, 2 लाइब्रेरी बच्चों के लिए लिफ्ट सहित अन्य शानदार सुविधाएँ विकसित की गई है|

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला