ड्यूरोफ्लेक्‍स के ब्राण्‍ड एम्‍बेसेडर क्रिकेट आइकॉन विराट कोहली

Eros Times: नई दिल्ली भारत के अग्रणी स्‍लीप सॉल्‍यूशंस प्रदाता ड्यूरोफ्लेक्‍स ने क्रिकेट आइकॉन विराट कोहली के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत कंपनी लंबी और सेहतमंद जिंदगी को बढ़ावा देने में अच्‍छी गुणवत्‍ता की नींद के महत्‍व के बारे में बताने के अपने मिशन को आगे बढ़ाएगी। विराट कोहली इस ब्राण्‍ड के मिशन के साथ मजबूती से जुड़े हैं और इसीलिए उन्‍होंने ड्यूरोफ्लेक्‍स के ब्राण्‍ड एम्‍बेसेडर की भूमिका की जिम्‍मेदारी स्‍वीकार की है। तंदुरुस्‍ती के शौकीन और पेशेवर खिलाड़ी विराट कोहली स्‍वस्‍थ जीवन के लिये नींद के महत्‍व को समझते हैं। वह अपने रोजाना के रूटीन में नींद को सबसे अधिक महत्‍व देते हैं, क्‍योंकि वे अपनी सेहत के साथ ही एक खिलाड़ी के तौर पर अपने प्रदर्शन पर इसके उल्‍लेखनीय असर को जानते हैं। #ग्रेट स्लीप ग्रेट हेल्थ के साथ ड्यूरोफ्लेक्‍स का लक्ष्‍य इस नेरेटिव को अपना बनाना और सेहतमंद जीवन तथा जीवनशैली के लिये एक मूलभूत आवश्‍यकता के रूप में नींद पर गहन चर्चा शुरू करना है।
विराट कोहली के साथ यह गठबंधन अच्‍छी गुणवत्‍ता की नींद और एक सेहतमंद और ज्‍यादा संतोषजनक जीवन के बीच की कड़ी पर जागरूकता फैलाने के लिए ड्यूरोफ्लेक्‍स की दृढ़ प्रतिबद्धता दिखाएगा। खेलों और तंदुरुस्‍ती की दुनिया की प्रमुख शख्सियत होने के नाते, विराट कोहली की ड्यूरोफ्लेक्‍स के साथ भागीदारी से अच्‍छी गुणवत्‍ता की नींद का संदेश ज्‍यादा लोगों तक पहुंचने की उम्‍मीद है, ताकि लोग एक सेहतमंद कल के लिए अपनी नींद को प्राथमिकता देने के लिये प्रेरित हों। यह घोषणा एक प्रेस वार्ता में की गई, जहां ड्यूरोफ्लेक्‍स के सीएमडी और स्‍लीप एवेंजेलिस्‍ट मैथ्‍यू चांडी तथा ड्यूरोफ्लेक्‍स के सीईओ मोहनराज जे. मौजूद थे।

ड्यूरोफ्लेक्‍स का चेहरा बनने पर विराट कोहली ने कहा, ‘एक पेशेवर खिलाड़ी के रूप में मैं नींद के महत्‍व को समझता हूं और मुझे अपने शारीरिक एवं मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतरीन बनाए रखने के लिए शरीर को पूरा आराम देने की अहमियत पता है। मेरा मानना है कि अच्‍छी गुणवत्‍ता की नींद को प्राथमिकता देने से आपके करियर में और अपने प्रियजनों के साथ जिन्‍दगी ज्‍यादा सेहतमंद और संतोषजनक हो सकती है। इसका मतलब पर्याप्‍त आराम करने से ही नहीं, बल्कि नींद की गुणवत्‍ता से भी है। मैं गहरी और ताजगी देने वाली नींद लेना सुनिश्चित करता हूँ। ज्‍यादा लंबे और सेहतमंद जीवन के लिए अच्‍छी गुणवत्‍ता की नींद के महत्‍व को बढ़ावा देने के लिए ड्यूरोफ्लेक्‍स की प्रतिबद्धता मेरे निजी विश्‍वास जैसी है। इस ब्राण्‍ड का चेहरा बनना मेरे लिए स्‍वाभाविक था, क्‍योंकि मुझे इनके मिशन पर भरोसा है।’ प्रेस वार्ता में विराट कोहली ने ड्यूरोफ्लेक्‍स की नई खोजपरक पेशकश न्‍यूमा भी लॉन्‍च की, जो भारत की पहली फर्मनेस एडजस्‍टेबल मैट्रेस है। न्‍यूमा नींद लेने का व्‍यक्तिगत अनुभव देकर और हर व्‍यक्ति को अपनी नींद निजीकृत करने में सहायता देकर गहरी और ताजगी देने वाली नींद के लिए वैज्ञानिक तरीके से डिजाइन की गई है।
ड्यूरोफ्लेक्‍स के सीईओ मोहनराज जे. ने कहा, ‘स्‍लीप सॉल्‍यूशंस के बाजार में लंबी विरासत और अग्रणी स्थिति वाले ब्राण्‍ड के तौर पर ड्यूरोफ्लेक्‍स में हम अच्‍छी नींद के महत्‍व को बढ़ावा देने के अपने मिशन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें विराट कोहली के साथ अपने गठजोड़ की घोषणा करने पर गर्व है, क्‍योंकि वे नींद के महत्‍व पर हमारे जैसा जुनून रखते हैं। इस मिशन को आगे बढ़ाने में हमारी मदद के लिये वह एकदम परफेक्‍ट हैं। अपने नए उत्‍पाद न्‍यूमा को लॉन्‍च कर हम बेहतर नींद लेने में भारत की मदद करने के अपने वादे को मजबूती कर रहे हैं।
वहीं, ड्यूरोफ्लेक्‍स के सीएमडी और स्‍लीप इवेंजेलिस्‍ट मैथ्‍यू चांडी ने कहा, ‘ड्यूरोफ्लेक्‍स में हमारा दृढ़ विश्‍वास है कि अच्‍छी गुणवत्‍ता की नींद स्‍वस्‍थ और संतोषजनक जीवन का जरूरी घटक होती है। हालांकि, हममें से कई लोग नींद के महत्‍व को नजरअंदाज करते हैं और इस बात पर भी ध्‍यान नहीं देते हैं कि हमारी मानसिक तथा शारीरिक भलाई के लिए यह बहुत उल्‍लेखनीय है। हमें अच्‍छी नींद के महत्‍व को बढ़ावा देने के अपने मिशन में विराट कोहली के साथ भागीदारी करके खुशी हो रही है। इस काम के लिये विराट सबसे बढ़िया एंबेसडर हैं, क्‍योंकि उनकी जीवनशैली अनुशासित और सेहतमंद है। वे एक संतोषजनक जीवन के लिये बेहतर नींद लेने में भारत की मदद करने के हमारे ब्राण्‍ड के मिशन से सचमुच मेल खाते हैं। हमें आशा है कि साथ मिलकर हम अच्‍छी नींद के महत्‍व पर चर्चा शुरू करने में सक्षम होंगे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला