भारतीय हॉकी टीम कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए घोषित सरदार सिंह ‘आउट’

EROS TIMES: भारतीय हॉकी टीम कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए घोषित मंगलवार को कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए हॉकी इंडिया ने 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है अनुभवी सरदार सिंह को टीम से बाहर कर दिया गया है. पिछले दिनों सरदार सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम अजलन शाह हॉकी टूर्नामेंट की खिताबी दौड़ में नहीं पहुंच पाई थी और उसे पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा था.

पिछले दो राष्ट्रमंडल खेलों मे (2010, 2014) में भारत उपविजेता रहा है. 21वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 4 से 15 अप्रैल के बीच होगा. भारतीय टीम को पाकिस्तान, मलेशिया, वेल्स और इंग्लैंड के साथ पूल-बी में रखा गया है. मनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम 7 अप्रैल को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी.अब तक भारत को इस प्रतिष्ठित आयोजन में गोल्ड मेडल नहीं मिला है.

मनप्रीत की कप्तानी में भारत ने 2017 एशिया कप में स्वर्ण और भुवनेश्वर में हॉकी विश्व लीग फाइनल में कांस्य पदक जीता था. अनुभवी गोलकीपर श्रीजेश चोट से उबरकर लौटे हैं. उनका साथ 22 साल के सूरज करकेरा देंगे, जिन्होंने पिछले साल भुवनेश्वर में अच्छा प्रदर्शन किया था.

हालांकि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद रमनदीप सिंह को नहीं चुना जाना बेहद हैरानी भरा है. अजलन शाह कप में खराब प्रदर्शन के बाद सरदार का बाहर होना तय था, युवा दिलप्रीत सिंह और विवेक सागर प्रसाद को भी न्यूजीलैंड दौरे पर अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है.

  • Related Posts

    स्टैंड्स में नोरा फतेही, तालियों की गूंज के साथ नोएडा में पीडब्ल्यूएल 2026 मुकाबला रहा खास

    नोएडा: प्रो रेसलिंग लीग (PWL) 2026 के मैच 11 में हरियाणा थंडर्स ने रविवार रात नोएडा इंडोर स्टेडियम में टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स को 6–3 से हराते हुए न सिर्फ…

    पीडब्ल्यूएल 2026: महाराष्ट्र केसरी की शानदार वापसी, टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स को हराकर पहली जीत

    नोएडा। प्रो रेसलिंग लीग (PWL) 2026 में महाराष्ट्र केसरी ने शानदार वापसी करते हुए सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। रविवार को नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले गए मैच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित