डॉग शो में रंग-बिरंगे परिधान में देखे जायेगे इंडियन देसी डॉग, पेट डॉग

दिल्ली:EROS TIMES:    जनवरी 31, 2019 : कैनीस वेलफेयर पेट क्लब नें अपने 11 वे वार्षिक डॉग शो और जागरूकता शिविर का आयोजन पंजाबी बाग क्लब, लॉन संख्या 2, रिंग रोड, पंजाबी बाग वेस्ट में दिनांक रविवार फरवरी 03, 2019 सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक करने जा रहे है।
कार्यक्रम के आयोजकों नें एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ़ इंडिया से डॉग शो एवं जागरूकता शिविर की अनुमति ली है । कार्यक्रम के समापन पर बोर्ड को कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सुशिल कुमार गुप्ता, संसद सदस्य होगे ।

डॉग शो और जागरूकता शिविर में दिल्ली एनसीआर से 200 से भी ऊपर इंडियन देसी डॉग, पेट डॉग के शिरकत करने की सम्भावना है । शो में भाग लेने वाले सभी कुतो का फ्री मेडिकल जाँच की जायगी और करीब 70 पशु चिकित्सक, 300 पशु प्रेमियों के भाग लेने की सम्भावना है । सभी भागीदार कुतो को मुफत खाना, दूध, पानी दिया जायेगा, और उपहार सवरूप गूडीएस बैग भी दिया जाएगा । शो में शारीरिक रूप से दिव्यांग, बूढ़े कुतो के भाग लेने की भी सम्भावना है । क्लब इस कार्यक्रम का आयोजन कर ख़ुशी व सम्मानित महसूस कर रहा है । क्लब को उम्मीद है की दिल्ली एनसीआर के पशु प्रेमी अच्छी संख्या में देसी कुतो को गोद लेने में आगे आएंगे । कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की कुतो के खरीद-फरौत पर पाबन्दी है । बेस्ट वेल ड्रेस प्रतियोगिता में कुतो को रंग-बिरंगे परिधानों में दिखाया जाएगा । अधिकतर दर्शको की डॉग शो में दिलचस्पी होती है । आयोजकों नें बताया की कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कमर्शियल गतिविधि की इज़ाज़त नहीं है । कुतो को केज बॉक्स में भी लाने की मनाही है । पशु स्वामियों को कुतो के रखरखाब की विस्तृत जानकारी दी जाएगी ।

इस कार्यक्रम के दौरान पशु प्रेमियों को मुफत: में पर्चे वितरित किया जायेगे और उन्हे पालतू जानवरो के रख-रखाव एवं कानून के संबंध में जानकारी दी जाएगी। साथ ही लावारिस भारतीय कुतो को गोद लेने के महत्व बताया जाएगा । इसके लिया विभिन प्रकार के बैनर प्रदर्शित किया जायेगे । कार्यक्रम में लगे स्टाल में लोगो को पशु कानून, देसी इंडियन डॉग गोद लेने, एंटी-रेबीज टीकाकरण, पक्षी की देखभाल, पालतू पशु के मालिक की जिम्मेदारी, पालतू जानवर को गोद लेने से पहले ध्यान रखने योग्य बाते, हम स्ट्रीट डॉग की कैसे मदद कर सकते है, वन्यजीव संरक्षण के विषय में जानकारी दी जाएगी । यह एक अकेला ऐसा शो है जो हमारे देसी ब्रीड को विशेष महत्व देता है । 10वे वार्षिक डॉग शो एवं जागरूकता शिविर में 83 देसी डॉग, 10 दिव्यांग डॉग 17 बूढ़े कुतो नें भाग लिया था ।

डॉ विजय कुमार, संस्थापक एवं महामंत्री, कैनीस वेलफेयर पेट क्लब नें आगे बताया की – ” दोनों ब्रीड इंडियन देसी डॉग और दूसरे ब्रीड के डॉग कार्यक्रम में शिरकत करेगे । हमारा शो देसी इंडियन डॉग ब्रीड को बढ़ावा देना है ।”

कैनीस वेलफेयर पेट क्लब के अध्यक्ष डॉ कर्नल रणधीर डे नें बताया – ” इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगो में पशुओ के प्रति सहानुभूति जगाना चाहते है ।”

कैनीस वेलफेयर पेट क्लब के अध्यक्ष डॉ कर्नल रणधीर डे, डॉ विजय कुमार (संस्थापक), डॉ भूपिंदर चहल, डॉ विक्रम यादव, पशु चिकित्सा अधिकारियो, कार्यकर्ता निखिल, ज्योति, बबिता लोचव का अहम् योगदान रहेगा । क्लब का लक्ष्य है “बी प्राउड टू अडॉप्ट देसी डॉग (भारतीय कुतो को गोद लीजिये और गर्व महसूस कीजिए)” ।

  • Related Posts

    बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    नई दिल्ली। सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने मंगलवार को बवाना सेक्टर-4 स्थित गंगा टोली मंदिर के निकट एक…

    बीएनआई नोएडा-गाजियाबाद की ‘झूम नाइट 2026’ में दिखा उत्साह का रंग, 400 से ज्यादा सदस्य हुए शामिल

    नोएडा। व्यापारिक नेटवर्किंग और सामाजिक सौहार्द का शानदार संगम देखने को मिला जब बीएनआई नोएडा और गाजि़याबाद द्वारा सेक्टर-52 स्थित अदिरा बैंक्वेट में बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम ‘झूम नाइट 2026’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित