36वें श्रीमती निर्मला देवी महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ

Eros Times: नोएडा झमा झम बारिश के बीच नवरत्न फाउंडेशन्स के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अस्तित्व के तहत नोएडा के गाँव भंगेल में  स्थित न्यू ग्रीन लान्स पब्लिक स्कूल में आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओं को हुनरमंद बनाने के लिए 36वें श्रीमती निर्मला देवी महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ हुआ,

इस केंद्र का उद्घाटन उषा जयसवाल, आई. डी. जयसवाल, सपना एवं अनिल बौन्त्रा के कर कमलों से हुआ।इस अवसर पर नवरत्न के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, न्यू ग्रीन लान्स के प्रबन्धक राजेश सिंह, अनीता शर्मा, श्रुतिकांत शर्मा भी उपस्थित थे. इस केंद्र में स्थापित 12 सिलाई मशीनों एवं अन्य प्रशिक्षण उपकरणों के द्वारा भंगेल, सलारपुर तथा गेझा गाँव के महिलाओं के लिए विधिवत प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है जिसमें छ: महीने का बेसिक कोर्स के साथ एडवांस कोर्स की भी सुविधा रहेगी. कोर्स करने के पश्चात प्रशिक्षुओं के लिए रोज़गार एवं स्व रोज़गार के लिए भी सहयोग किया जायेगा।

नवरत्न के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया की आज के दिन ही 14 वर्ष पूर्व 2009 में  सेक्टर 17 की झुग्गी झोपडी कॉलोनी जिसका नाम शिव नगरी है वहां की प्रधान ऋतू सिन्हा के सहयोग से पहला महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र प्रारम्भ हुआ था और आज निरंतर इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए नवरत्न के इस प्रयास से हजारों महिलाएं लाम्भ्वित हुई है* और अपने परिवार का सहारा बन अपनी अहम आर्थिक भूमिका निभा रही हैं. इस केंद्र को स्थापित करने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले श्री अनिल बौन्त्रा जी बताया की उनकी माता जी श्रीमती निर्मला देवी एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका थीं और अपनी आय से गरीब बच्चों के लिए हमेशा मदद करती थी, उन्ही से प्रेरणा लेकर यह केंद्र खोलने का सौभाग्य हमे मिल रहा है।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए राजेश सिंह से *पूरा आश्वासन दिया की अगर जो भी गरीब महिला सिखने आयेगी तो उनका पूरा ध्यान रखा जायेगा* इसके साथ *मेजर ध्यानचंद जी के साथ हॉकी खेल चुकी श्रीमती उषा जायसवाल*, श्रुतिकांत शर्मा, ऋतू सिन्हा ने भी अपने विचार रखे, धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष श्री सोमेश्वर शर्मा जी रखा और इसके साथ अशीम इन्द्रो जी ने मधुर गीतों से भी कार्यक्रम को सुहाना बना दिया।

इस शुभ अवसर पर चितरंजन  सक्सेना, चित्रांश शेखर धर, प्रतीक सिंह, ए.वी. मुरलीधरन, विनीत खरे, नीरज भटनागर, कृष्णा झा, अजय मिश्र,प्रदीप सक्सेना, डॉ.श्रीमती निधि श्रीवास्तव, रीता आनंद, राकेश यादव, आदित भटनागर, नरेश शर्मा, ज्ञान अवाना, दिवाकांत झा जी एवं पवन ठाकुर इत्यादि की उपस्थिति विशेष रही।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान