मरदह, और कासिमाबाद के एडीओ पंचायत को लगी फटकार 

Eros Times: गाजीपुर- मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय कक्ष में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों के लिए जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होने 01 जुलाई से लेकर अब किये गये कार्याे एवं गतिविधियों की गहन समीक्षा की।  

समीक्षा के दौरान विकास खण्ड बिरनो, मरदह एवं कासिमाबाद के ए डी ओ पंचायत द्वारा कार्ययोजना के तहत सम्बन्धित क्षेत्रो में कार्य न किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए फटकार लगाई सम्बन्धित से स्पष्टिकरण का निर्देश दिया।

मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त विभागों को निर्देशित किया कि अभियान में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों खासकर उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में साफ-सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग, नालियों /झाड़ियो की साफ-सफाई, जल जमाव की स्थिति व गंदगी पैदा न होने देना आदि जनमानस से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण पर विशेष रूप से ज़ोर दिया जाये। अंत में उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों के बीच आपसी तालमेल होना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, एवं समस्त सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान