भारतीय योग संस्थान द्वारा आयोजित दसवें बाल योग एवं संस्कार शिविर में बच्चों ने सीखे योग के गुर।

गाज़ियाबाद, इरोस टाइम्स: भारतीय योग संस्थान द्वारा आयोजित दसवें बाल योग एवं संस्कार शिविर, चौधरी चरण सिंह पार्क, गोविंद्पुरम गाजियाबाद में आज पाँचवे दिन योग सत्र की शुरुआत राजेंद्र मदान ने ॐ की ध्वनि और गायत्री मंत्र से करा कर की। बच्चों को लम्बाई बढ़ाने के लिए ताड़ासन सांसो को बढ़ाने के लिए सुदर्शन क्रिया इसके अतिरिक्त त्रिकोणासन एवं आंखों की क्रिया करायी ।
अध्यक्ष के.के. अरोड़ा ने बच्चों को बहुत सारी जीवन उपयोगी बातें बतायी और सूर्यनमस्कार के चक्रों की जानकारी दी। मीता खन्ना ने सभी बच्चो को सिंह गर्जना और हास्य आसन का महत्व समझाया और कराया । कुछ बच्चों से योग सम्बन्धित प्रश्न भी पूछे जिनका बच्चों ने बहुत सुन्दर उत्तर दिये।

अखिल भारतीय योग संस्थान के महामंत्री देवेन्द्र हितकारी ने यादाश्यत बढ़ाने के लिये एकाग्रता, ॐ की ध्वनि का शरीर और मन पर प्रभाव और सॉस को लम्बा करके किस तरह अपने आप को शक्तिशाली बना सकते हैं उदाहरण के द्वारा समझाया तथा अनुलोम-विलोम एवं भ्रामरी प्राणायाम कराये।

के.के. अरोड़ा ने बच्चों को संतुलित आहार के लाभ और जंक फूड से होने वाली हानि के बारे में बताया। इतना ही नहीं जल का हमारे जीवन में क्या महत्व है ये भी समझाया और बच्चों से कुछ प्रश्न भी पूछे। अंत में शिविर में भाग ले रहे दो बच्चों ने योग के ऊपर ‘गीत गाया। सीमा शर्मा ने एक शिक्षाप्रद कहानी सुनाई। प्रभा ने क्लास में उपस्थित बच्चों में से दो बच्चों के साथ वेदिक प्रार्थना करायी। अन्त में संस्थान शिविर संयोजक राजेंद्र मदान ने सभी योग साधको और योग टीचर्स का धन्यवाद किया। संस्थान के सदस्यों ने साथ मिलकर प्रसाद का वितरण किया।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 23 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस