एक्शन में जिलाधिकारी रोजगार सेवक संग सफाई कर्मचारी पर गिरी गाज

Eros Times: गाजीपुर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन प्राथमिक विद्यालय बयेपुर देवकली प्रथम सदर ग़ाज़ीपुर मे किया गया। चौपाल में मनरेगा के कार्य में बकाया मजदूरी प्राप्त ना होने की शिकायत पर सचिव को फटकार लगाई तथा रोजगार सेवक के कार्य मे लापरवाही पर रोजगार सेवक को तत्काल हटाते हुए नये रोजगार सेवक की नियुक्ति का निर्देश दिया तथा 04 सफाई कर्मियों के कार्य मे लापरवाही पर वेतन रोकने एवम सुमन एवम सविता देवी को निलंबित करने का निर्देश दिया।

ज़िलाधिकारी ने व्यक्तिगत शौचालय आवास हैंड पम्प के संचालन वृद्धापेंशन दिव्यांगजन पेंशन विधवा पेंशन राशन वितरण के सम्बंध में जानकारी ली एवम प्रत्येक पात्रों को योजना का लाभ दिये जाने का निर्देश दिया। विद्यालय संतृप्तिकरण में हुए कार्याे को पूंछा था दिवालो की साफ सफाई एवम रंगाई पुताई करने का निर्देश दिया ।

जिलाधिकारी ने आगनबॉडी केंद्र में 327 बच्चों में से 02 बच्चे कुपोषित होने पर आश्चर्य चकित हुई तथा बूढ़ी एवम 60 साल के ऊपर की कार्य करने अक्षम होने वाले आंगनवाड़ी कार्यकत्रीयो को हटा कर शिक्षित आंगनवाड़ी को नियुक्त करने का निर्देश डी पी ओ को दिया। जिलाधिकारी ने बच्चों के टिकाकारण एवम ई कवच पोर्टल पर फीडिंग एवम दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। पेंशन के 06 छुटे हुए लाभार्थी को तत्काल लाभ दिलाने का निर्देश दिया। कोटेदार फ़ूड सेफ्टी से सम्बंधित सारी नियमो का पालन करने तथा साथ साफ सफाई रखेगे। ग्राम में छूटे पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड बनाये जाने एवं छुटे हुए नामों को बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने बी सी सखी से गाव में किये गए कार्याे की जानकारी ली तथा गांव के ऐसे बूढ़े बुजुर्ग बैंक तक नही जा सकते, उनकी बैंकिंग सेवा में सहयोग करने का निर्देश बी सी सखी को दिया तथा गॉव में समूहों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।

ग्राम चौपाल में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचने का सत्यापन किया गया। ग्राम वासियों को खुली बैठक में सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए पेंशन योजना का लाभ दिलाये जाने के संबंध में निर्देशित किया गया कि निराश्रित, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन के पात्र लाभार्थियों का चयन करते हुए पेंशन का लाभ दिलाया जायें।

 प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को अध्यापकों द्वारा दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता/स्तर के संबंध में भी खुली बैठक के दौरान ग्राम वासियों से सत्यापन किया गया। प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों को निर्देशित किया गया कि 26 जून से स्कूल खुल रहे है एवं स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत घर-घर जाकर अभिभावकों को प्रेरित कर विद्यालय में नामांकन कराया जायें। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में करायें। बैठक में हैंडपंप रिबोर, छात्रवृत्ति, मनरेगा आदि कार्याे के बारे में भी सत्यापन किया गया। व्यक्तिगत शौचालय के पात्र लाभार्थियों का आनलाईन आवेदन कराने का निर्देश सम्बन्धित अघिकारियों को दिया। बाल विकास की समीक्षा मे दौरान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण तथा पुष्टाहार वितरण की जानकारी ली तथा कोटेदार द्वारा समय से राशन बाटने एवं विजली की उपलव्धता तथा 18 घंटे विद्युत आपूर्ति पर संतोष व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक ने ग्राम पंचायत सचिवालय मे मिशन शक्ति कार्यालय की जानकारी लेते हुए ग्राम सचिवालय मे महिला पुलिस कर्मी लगाने का निर्देश कोतवाल को दिया। उन्होने लोगो से अपील किया कि गांव के ऐसे संदिग्ध तथा अपराधियों एवं शरारती तत्वों के बारे मे पुलिस को जानकारी दें जिससे अराजक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके। ग्राम मे होने वाले छोटे-मोटे विवादों मे न उलझे इस सम्बन्ध मे सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर निराकरण कराये। कार्यक्रम मे अन्त मे मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामों मे संचालित सभी योजनाओं के बारे मे विस्तार से लोगो को अवगत कराया तथा अन्य विभागो के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के बारे मे लोगो को जानकारी दी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप निदेशक कृषि, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, खण्ड विकास अधिकारी सदर, समाज कल्याण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, डी0पी0ओ0, जिला पंचायत राज अधिकारी , तहसीलदार सदर एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला