6 दिन बाद गंगा में डूबे युवक का शव बरामद

Eros Times: गाजीपुर 6 दिन बाद शुक्रवार को गंगा में डूबे तीसरे युवक का शव बरामद कर लिया गया। मालूम हो कि बीते शनिवार को शहर कोतवाली अंतर्गत पत्थर घाट पर गंगा की रेत पर फुटबॉल को पानी से निकालने के प्रयास में तीन युवक डूब गए थे। एक दिन बाद यानी रविवार को बारहबंगला निवासी मुकेश यादव और सरफराज उर्फ छोटू का शव कडे मशक्कत के बाद गोरोखोरों के सहयोग से दो अलग अलग जगहों से बरामद कर लिया गया था। तीसरे किशन की तलाश जारी थी। पुलिस ने किशन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया। घटना के बाद से ही तीनों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मालूम हो कि बीते शनिवार की शाम को गंगा के बीच रेत पर कुछ युवा फुटबॉल खेल रहे थे, तभी फुटबॉल नदी के पानी में चला गया।जिसके बाद कृष्णा व मुकेश गेंद निकालने के लिए पानी में चले गये,अचानक गहरे पानी में डूबता देख सरफराज अपने दोनों दोस्तों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दिया। मगर वह दोस्तों को तो नहीं बचा सका बल्कि खुद भी नदी में डूब गया। घटना की जानकारी होते ही प्रशासन व परिजनों में हड मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं वाराणसी से आई एनडीआरएफ के द्वारा काफी खोजबीन किया। घटना के दूसरे दिन रविवार की दोपहर दो युवकों के शव को बरामद कर लिया गया था, जबकि तीसरे युवक का शव आज शुक्रवार को बरामद हुआ। शहर कोतवाल टीबी सिंह ने बताया कि नदी में डूबे तीसरे युवक का भी शव बरामद कर लिया गया है।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज