महिलाओं के उत्थान के बिना समाज के विकास की कल्पना नहीं – शिल्पी गुप्ता

नोएडा:EROS TIMES: इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में अन्तरार्ष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथी ह्यूमन अचीवर फाउंडेशन की चेयरपर्सन सेनोरीटा इशाक, आईएमएस की चेयरमैन मिस शिल्पी गुप्ता, निदेशिका डॉ. कुलनीत सुरी, आर्ट डायरेक्टर अनिता महाराज के साथ संस्थान के स्टॉफ, फैकल्टी एवं छात्र-छात्राओं ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत, नृत्य एवं प्रदर्शनी ने सभी का मन मोहा।

कार्यक्रम में आईएमएस की चेयरमैन मिस शिल्पी गुप्ता ने बताया कि महिलाओं के उत्थान के बिना समाज के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। एक महिला, मां, बहन, बेटी एवं पत्नी की किरदार निभाने के साथ-साथ पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही है। वहीं आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सुरी कहा कि पुरूष के बिना नारी अधुरी है और नारी के बिना सृष्ट्री अधुरी है। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में जयपुर रग्स, सैडरैग, लक्ष्य, केसवी, ह्यूमन टच फाउंडेशन एवं जन-संदेश एनजीओ ने प्रदर्शनी में हिस्सा लेकर ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद को प्रदर्शित किया। साथ ही प्रदर्शनी में आईएमएस एवं दिया की छात्राओं ने भी हिस्सा लेकर अपने व्यवसायिक हुनर को तराशा।

संस्थान द्वारा आयोजित आज के कार्यक्रम में यशी एवं वैदिका ने नृत्य पेश कर चार चांद लगाए वहीं यश, अजय एवं ओशीन ने अपने मधुर आवाज में गीत गाकर सबका मन मोहा। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के छात्र-छात्राओं ने समाज में महिलाओं के योगदान एवं उनकी महत्ता को माइम एक्ट के माध्यम से दर्शाया। वहीं कार्यक्रम के अंत में समाज के लिए समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक सेक्टर-73 स्थित ओपेरा हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस