फ्री होल्ड जमीन के लिए सांसद से मिला आईआईए का प्रतिनिधिमंडल

Eros Times: नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर की औद्योगिक भूमि को लीज होल्ड से फ्री होल्ड करने की मांग जोर पकड़ रही है। रविवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सांसद डॉ. महेश शर्मा से मिला। औद्योगिक क्षेत्र में जमीन को फ्री होल्ड करने की मांग के लिए ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल उद्यमियों की समस्याओं से भी सांसद को अवगत कराया।

आईआईए नोएडा चैप्टर के चेयरमैन मनीष गुप्ता ने कहा कि उद्यमियों को दी गयी लीज होल्ड भूमि पर यदि उद्यमी को अपने उद्योग में कोई नया उत्पादन शुरू करना है, बैंक लिमिट में बदलाव करना है, उम्र ढलने के बाद अपने खूनी  रिश्ते में ही उद्योग को ट्रांसफर करना है, उद्योग की भूमि एवं भवन किराये पर देने हो या भूमि सेपरेशन करना हो तो, इन सभी कार्यों को करने के लिए उद्यमी को नोएडा प्राधिकरण या अन्य महकमों की अनुमति  लेना अनिवार्य होता है।

इस कार्य को कराने के लिए उद्यमियों को सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। कुछ मामलो में उद्यमी भ्रष्टाचार का भी शिकार हो जाते हैं। यह स्थिति सरकार की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की नीति के भी विपरीत है। लीज होल्ड पर भूमि देने का कानून अंग्रेजों के जमाने से चला आ रहा है, उस समय अंग्रेजो की मंशा थी की वह उनकी गुलामी बनी रहे। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश में आजादी के अमृत काल में गुलामी के प्रत्येक अंश से मुक्ति पाने का प्रण लिया है, इन सभी कारणों से लीज होल्ड औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड किया जाना औद्योगिक विकास को गति देने के लिए नितान्त आवश्यक है।

आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल ने कहा कि जमीन फ्री होल्ड होने से प्रदेश को अनेक लाभ होंगे, जिसमें प्रशासनिक परेशानियां कम होने से उद्यमियों के समय की बचत होगी जिससे प्रदेश में औद्योगिक विकास तीव्र होगा। प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद और राजस्व में वृद्धि होगी, जिससे सरकार का एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य भी शीघ्र पूरा होगा। फ्री होल्ड भूमि पर नए औद्योगिक निवेश के अवसर पैदा होंगे, जो सरकार की भी प्राथमिकता है। नए रोजगार सृजित होंगे, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार ढूँढने बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने शीघ्र ही आईआईए की तरफ से उठाया गया फ्री होल्ड जमीन का मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर इस मौके पर आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल, राष्ट्रीय सचिव विशारद गौतम, नोएडा चैप्टर चेयरमैन मनीष गुप्ता, वाइस चेयरमैन आशीष मल्होत्रा,सचिव, निर्मल कांत गोयल, ग्रेटर नोएडा चैप्टर चेयरमैन राकेश बंसल, सचिव सरबजीत सिंह आदि मौजूद रहे। 

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन