उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा तो समाज होगा मजबूत

गौतम बुद्ध नगर@2047 विषय पर परिचर्चा में बोले आईआईए नोएडा चैप्टर के चेयरमैन मनीष गुप्ता

Eros Times: नोएडा। उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर-33 ​स्थित नोएडा हाट में आयोजित कार्यक्रम में गौतम बुद्ध नगर@2047 विषय पर आयोजित परिचर्चा को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) नोएडा चैप्टर के चेयरमैन मनीष गुप्ता ने संबो​धित किया। उन्होंने कहा कि एमएसएमई सेक्टर भारत की आजादी के अमृत काल के संकल्पों को साकार करने का प्रमुख माध्यम है। देश की अर्थव्यवस्था में लगभग एक तिहाई हिस्सेदारी एमएसएमई सेक्टर की है। सबसे ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराने वाले सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा मिलने से समाज को मजबूती मिलेगी। पिछले कुछ समय में गौतम बुद्ध नगर जिस प्रकार से देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बना है, उसे गति देने के लिए जनपद में औद्योगिक विकास का पहिया घूमते रहना चाहिए।

आईआईए नोएडा चैप्टर के चेयरमैन मनीष गुप्ता ने कहा कि मौजूदा केंद्र और राज्य सरकार प्रदेश के आधारभूत ढ़ांचागत विकास के साथ बौद्धिक संपदाओं को एकत्रित करने का काम किया है। रोड़, रेल और फ्रेट कने​क्टिविटी का बढ़ा  दायरा सरकार की दूरगामी सोच का ही परिणाम है।

सूचना प्रौद्योगिकी की क्षेत्र में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। जरूरत इस बात की है कि अब तक जो सुविधाएं-संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, उन्हें सहेजकर रखना होगा। जिस तरह सड़कों का जाल फैला है, सड़क हादसों में भी बढ़ोतरी हुई है। प्रदूषण आम जन मानस के लिए ही नहीं ब​ल्कि उद्योगों के लिए भी बड़ी बाधा बन गया है। हर साल इस समस्या से जूझना पड़ता है। इन समस्याओं का भी समाधान हमें प्राथमिकता से विजन 2047 में तलाशना होगा। मनीष गुप्ता ने कहा कि सरकार के कार्यक्रमों में आम जन की भागीदारी सुनिश्चित करने की जरूरत है। विकास की दौड़ में जनता आम जन मानस अलग-थलग ना पड़े, इसका ध्यान रखना होगा।

‘सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास’ को मूर्त रूप प्रदान करने में लघु उद्योग कारगर साबित होते हैं। लघु उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यह मेक इन इंडिया और मेड फॉर द वर्ल्ड पर आधारित है। स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता इसका प्रमुख लक्षण है।  इसलिए उभरती हुई भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए यह संजीवनी की तरह कार्य करता है। भारत विकासशील अर्थव्यवस्था से आगे बढ़ गया है और विकसित अर्थव्यवस्था की तरफ कदम बढ़ा रहा है।

इस स्थिति में यदि औद्योगिक विकास सतत हो तो सुपर-पावर बनने की उम्मीद को लगातार बल मिलता रहेगा। जिला​धिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मनीष गुप्ता को सम्मानित किया।

इस मौके पर आईआईए नोएडा चैप्टर के वाइस चेयरमैन आशीष मल्होत्रा, सचिव निर्मलकांत गोलय, कार्यकारिणी सदस्य अनिरुद्ध सारस्वत और अंकित गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन