गृहमंत्री से मिला आईएफडब्ल्यूजे का प्रतिनिधि मंडल

दिल्ली/EROS TIMES:  गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने  इंडियन फैडेरेशन आफ वर्किगं जर्नलिस्ट के एक शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार पत्रकारों की सुरक्षा के लिये शीघ्र ही ऐसा कानून बनायेगी जिससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और वे भयमुक्त होकर अपना कार्य कर सकें।
उन्होंने आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के 68वें स्थापना दिवस पर पत्रकारों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि यह संगठन हमेशा की तरह पत्रकारों के हितों के लिये अनाव्रत कार्य करता रहेगा। शिष्टमंडल का नेतृत्व आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के उपाध्यक्ष श्री हेमेत तिवारी ने किया जिसमें महासचिव परमानंद पाण्डेय, सचिव सिद्धार्थ कलहंस, कोषाध्यक्ष रिंकू यादव और संगठन के विधि सलाहाकार  मोहन बाबू अग्रवाल भी शामिल थे। गृहमंत्री  ने शिष्टमंडल से लगभग एक घंटे धैर्यपूर्वक बात की, उन्होने कहा कि पत्रकारों के उत्पीडन की जो भी घटना उनके संज्ञान में लायी जायेगी उनपर वे तत्परता से कार्यवाही करने के लिये राज्य सरकारों को हिदायत देंगे।
उल्लेखनीय है कि  पूरे देशभर में आई.एफ.डब्ल्यू.जे. का 68वां स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य समारोह दिल्ली में शहीदी पार्क में आयोजित हुआ जिसमें 200 से अधिक मीडियाकर्मी शामिल हुये। समारोह को वरिष्ठ पत्रकार  अरविंद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष हेमेंत तिवारी और इंडियन एम्प्लाईज यूनियन के महासचिव  सीएस नायडू ने भी संबोधित किया।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक सेक्टर-73 स्थित ओपेरा हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस