डीडीए ने कठपुतली कॉलोनी में जबरन तोड़े घर

  • भारतीय महिला फेडरेशन की एनी राजा हुई गंभीर रूप से घायल
  • महिलाओं और युवाओं पर पुलिस के साथ डीडीए ने भी लाठियाँ बरसाई

    नई दिल्ली/ EROS TIMES: आज दिल्ली के शादीपुर स्थित कठपुतली कॉलोनी में डीडीए व भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने जबरन लोगों के घरों पर बुलडोजर चला दिया। सुबह से हो रहे जबरन बेदखली से पूरी कॉलोनी बदहाल थी, कहीं आंसू गैस छोड़े गए, कहीं युवाओं को घसीट कर मारा गया तो कहीं महिलाओं पर अत्याचार हुए। दिन दहाड़े पुलिस ने डीडीए के कहे अनुसार लोगों की एक ना सुनी और घर से सामान निकालने तक का समय नहीं दिया।

    इसी बीच जब नेशनल फेडरेशन ऑफ़ इंडियन वीमेन की जनरल सेक्रेटरी, एनी राजा, वहाँ लोगों के समर्थन में गयी, तो उनपर पर पुलिस और डीडीए के कर्मचारियों ने लाठियां चलायी और घसीटा। जिसके कारण उनको काफी गहरी चोट आई है और ना चल पाने की स्थिति में उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया गया। तानाशाही का मंजर यह है कि उनको लेने आ रही एम्बुलेंस को भी अन्दर आने नहीं दिया जा रहा था और लगभग एक घंटे तक सड़क पर उसी अवस्था में एनी राजा बिना सहायता के घायल पड़ी रही, पुलिस के द्वारा भी कोई मदद ना मिलने की स्थिति में जब एनी राजा थोड़ा उठने की हालत में हुई तो किसी तरह उन्हें साथियों ने ऑटो रिक्शा से आरएमएल हॉस्पिटल पहुंचाया।

    यह कार्यवाही पिछले वर्ष भी दिसम्बर में करने की कोशिश हुई थी, लेकिन जैसा हर बार लोग कहते आये हैं, उनसे कोई सहमति नहीं ली गयी इस प्रोजेक्ट के लिए और कॉलोनी में जितने परिवार है उनका नाम सर्वे में नहीं है, इस बात के सामने डीडीए को लम्बे संघर्ष के बाद पीछे हटना पड़ा था। कई बार दिल्ली के एलजी से भी कॉलोनी निवासी मिले, और डीडीए को आपत्तियों से भरी चिट्ठियाँ लिखी। लेकिन सिर्फ हर बार आश्वाशन ही मिलता रहा। आखिरी बार एलजी के कहने पर दुबारा सर्वे हुआ और छूटे हुए परिवारों के साथ, वर्ष 2015 तक के सभी निवासरत परिवारों को सर्वे में शामिल करने की बात हुई। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी सिर्फ कुछ सौ परिवारों को जोड़कर खानापूर्ति बस कर दी गयी और हर बार की तरह कॉलोनी में बिना अच्छे तरीके से सूचित किये, घरों को तोड़ने, भारी पुलिस बल, वाटर केनन, आंसू गैस के गोले, और अन्य सामानों के साथ पहुँच गए। बस एम्बुलेंस को बुलाना भूल गए। जिससे उनकी मंशा साफ़ जाहिर है।

    इस कॉलोनी में देश और देश के बाहर में भी जाने माने कलाकार रहते हैं, जिनके नाम पर कई विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं। कई समुदाय एक साथ यहाँ रहते हैं। और इन सब के बीच डीडीए, रहेजा बिल्डर के साथ मिलकर बिना सहमति और भागीदारी के यहाँ रह रहे लोगों का विकास तय करने पर तुली है जो आखिरकार विनाश बनकर टूट पड़ा है यहाँ रह रहे परिवारों पर।

    ऐसी अलोकतांत्रिक, तानाशाही और बर्बर कार्यवाही का दिल्ली समर्थंक समूह और जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय कड़ी निंदा करता है और सरकार से तुरंत जबरन बेदखली की प्रक्रिया को बंद करने की मांग करता है।

  • Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला