पढ़ोगे, लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे बनोगे लाजवाब – गोपाल कृष्ण अग्रवाल

Eros Times: गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने सी. एस. आर. रिसर्च फाउंडेशन द्वारा स्थापित ओपन जिम का लोकार्पण किया।
सी. एस. आर. रिसर्च फाउंडेशन ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के सहयोग से गौतम बुद्ध नगर जिले में 11 ओपन जिम स्थापित करने का संकल्प लिया है। इस मिशन के तहत, सोमवार को श्री दुर्गे मंदिर प्रांगण, जेवर गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश में तीसरे ओपन जिम का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।
बीपीसीएल के स्वतंत्र निदेशक गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में लगे ओपन जिम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य और ऊर्जावान जीवन के लिए नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियाँ अत्यंत आवश्यक हैं, साथ ही स्वास्थ को अपने जीवन की प्राथमिकता बनाने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के हर वर्ग को नि:शुल्क जिम की सहायता से फिट रहने का मौका मिलना चाहिए। गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने ग्रामीण तबके के लोगों को आधुनिक सुविधाओं से वंचित न रहने देने की प्रतिबद्धता जताई और सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड इस प्रकार की सामाजिक एवं स्वस्थ विकास की जरूरतों को समाज के प्रति समर्पित करने के लिए हमेशा तत्पर एवं समर्पित है। गोपल जी ने मंदिर समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा की धार्मिक आस्था के साथ साथ स्वाथ्य सम्बंधित परियोजना में भागीदारी एक अनूठा प्रयास है।
मेरा स्वास्थ्य, मेरी प्राथमिकता की पहल करते हुए सी. एस. आर. रिसर्च फाउंडेशन के चेयरमैन दीनदयाल अग्रवाल ने स्थानीय निवासियों से अनुरोध किया कि वे अपने क्षेत्र में स्थापित ओपन जिम का नियमित प्रयोग करें और अपने जीवन को स्वस्थ एवं समृद्ध बनाएं। उन्होंने कहा कि इन जिम का मुख्य उद्देश्य आसपास के निवासियों को बिना किसी भेदभाव के बेहतर व्यायाम का समान अवसर प्रदान करना है।
आधुनिक जीवनशैली में व्यायाम के उचित एवं सुगम सुविधाओं के अभाव में लोग नियमित व्यायाम से दूर होते जा रहे हैं, जिससे शुगर, ब्लड-प्रेशर, थायराइड, और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियाँ बढ़ रही हैं। नियमित व्यायाम इन रोगों से बचाव में सहायक है और एक स्वस्थ समाज ही एक स्वस्थ और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।
अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री सुरेंद्र कौशिक ने सी.एस.आर. रिसर्च फाऊंडेशन एवं भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की सामाजिक गतिविधयों की सराहना की, विशेष रूप से श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों की प्रशंसा एवं उनका आभार व्यक्त किया।
श्री कौशिक जी ने उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों का कार्यक्रम की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया।
समारोह में स्थानीय चेयरमैन के सुपुत्र श्री सौरभ माहेश्वरी, गौरव पाठक, सतीश गोयल जी,विष्णु ऐरन जी, कुलदीप पंडित जी,सुभाष गर्ग जी, विपिन कौशिक जी , संजय पराशर जी एवं कुबेर बिष्ट जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 7 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस