केंद्र में इंडिया गठबंधन सरकार आने पर कांग्रेस भलस्वा लैंडफिल को हटाने के लिए प्रतिबद्ध है- देवेन्द्र यादव

कांग्रेस महालक्ष्मी योजना के तहत परिवार की महिला मुखिया को प्रति वर्ष 1 लाख रुपये सहित अपनी सभी 5 न्याय और 25 गारंटी लागू करेगी।- देवेन्द्र यादव


नई दिल्ली, 22 मई, 2024-  उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार डा0 उदित राज के समर्थन में आज बादली विधानसभा में भलस्वा डेयरी पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने मौजूद विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भलस्वा क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या भलस्वा लैंडफिल की है जहां भाजपा ने निगम के 15 वर्षों के शासन और 10 वर्षों की केन्द्र की सरकार में रहते हुए लैंडफिल का खत्म करने की दिशा में कोई कदम नही उठाया गया है। भलस्वा लैंडफिल पर क्षमता से अधिक कूड़ा डाला जा रहा है, जिसके कारण यह कूड़े का पहाड़ बन चुका है और बढ़ते कूड़े के ढ़ेर और बार बार लगती आग से उत्पन्न जहरीली वायु होने के फैलते प्रदूषण से क्षेत्रीय लोग अत्यधिक प्रभावित है। लैंडफिल को सुव्यवस्थित करने के नाम पर ट्रॉमल मशीनों की खरीदारी में भाजपा ने हजारों करोड़ रुपये भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिए, परंतु लैंडफिल के सुधार में कोई काम नही हुआ। उन्होंने कहा कि केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही हम दिल्ली की प्रदूषण की समस्या को खत्म करने के लिए प्राथमिकता के तौर पर काम करेंगे।


देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस की दिल्ली सरकार ने ‘राजीव रत्न आवास योजना’ के तहत नरेला, बवाना, घेवरा में 45 हजार फ्लैट गरीबों के बेहतर जीवन स्तर के लिए बनवाए थे परंतु केन्द्र की भाजपा सरकार ने इनकी अलॉटमेंट पर रोक लगा दी और अभी तक गरीबों को चाबी नही दी है। भाजपा की केंद्र  सरकार आवंटन के लिए तैयार घरों को किराए की योजना (।ििवतकंइसम रेंटल हाउसिंग स्कीम) में शामिल करने का प्रस्ताव लेकर आ गई। जिसका नतीजा है कि गरीबों को अब तक यह मकान नहीं मिल सका। झुग्गी-झोपड़ी वालों को ‘जहाँ-झुग्गी, वहीं मकान’ का सपना दिखा धोखा देने का काम किया गया।


देवेन्द यादव ने कहा कि हर गरीब और जरूरतमंद आदमी को 10 किलो राशन देने की योजना को लागू करेंगे और सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल के लिए 25 लाख रुपये तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा के राजस्थान मॉडल को पूरे देश में लागू करेंगे। श्रमिक कानून के तहत मनरेगा की भांति कम से कम 400 रुपये दैनिक मजदूरी सुनिश्चित की जाएगी। असंगठित मजदूरों के लिए जीवन और दुर्घटना बीमा और सरकारी कार्यालयों में कॉन्ट्रैक्ट मजदूरों के लिए सुरक्षित रोजगार देने की गारंटी दी जाऐगी।


डा0 उदित राज ने कहा कि मैंने 2014-19 तक उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद के रुप में सेवा करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए बहुत सी योजनाएं भी मंजूर कराकर शुरु कराई थी।  पिछले 5 वर्षों में भाजपा सांसद ने इन योजनाओं पर कभी काम नही किया और अब यहां भाजपा एक बार फिर अपना उम्मीदवार बदलकर बिना कोई विकास का काम किए मोदी के नाम पर वोट मांग रही है। मैं इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस का उम्मीदवार हू जो अपने काम के आधार पर वोट मांग रहा हूॅ।


डा0 उदित राज ने कहा कि इंडिया गठबंधन की केन्द्र में सरकार बनने पर कांग्रेस के न्याय संकल्प में दी गई गारंटियों को प्राथमिकता के तौर पर पूरी करेंगे और देश की तरह उत्तर पश्चिम दिल्ली में भी शिक्षित बेरोजगार युवाओं, महिलाओं को एक-एक लाख रुपये दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए राहुल गांधी जी की लड़ाई के साथ हम एकजुट खड़े है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन दिल्ली की सातों सीटों पर विजय हासिल करके भाजपा उम्मीदवारों को शिकस्त देंगे।

अनिल भारद्वाज ने कहा कि 10 साल से आप लोग भाजपा के उम्मीदवारों को जिता कर सांसद बनाकर अच्छे दिनों का इंतजार कर रहे है। क्या किसी के अच्छे दिन आऐ, क्या किसी को कोई काम हुआ। आपने पिछले 5 सालों से भाजपा के सांसद को क्षेत्र में नही देखा। उन्होंने कहा कि जिस वोट की शक्ति से आपने 10 सालो में दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों को वोट देकर सांसद चुनकर सरकार बनवाई थी उसी शक्ति के साथ 25 तारीख को इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को वोट देकर  सातो सीटों पर विजयी बनाना है। उन्होंने कहा कि मेरे कहने पर नहीं अपने अनुभव के आधार पर ऐसे व्यक्ति को चुने जो आपके लिए आपके क्षेत्र में काम कर सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन को आपने देखा है, परखा है, बार-बार देखा है, जो सभी की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतरी है। उन्होंने कहा कि जो मुसीबत के समय आपके साथ खड़ा हो वहीं सच्चा मित्र और सेवक होता है। मैं एक बार फिर आपसे अनुरोध करता हूॅ कि 25 तारीख को इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को वोट देकर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने में हिस्सेदारी निभाऐं।


जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के अलावा लोकसभा कांग्रेस उम्मीदवार डा0 उदित राज, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन व पूर्व विधायक श्री अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक सुरेन्द्र कुमार, उत्तराखंड के पूर्व मंत्री श्री हरक सिंह रावत, राजस्थान के पूर्व मंत्री श्री राज कुमार, कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक, प्रदेश महिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह,  कांग्रेस सचिव रोहित चौधरी, अमृता धवन, इंन्द्रजीत सिंह, सिद्धार्थ कुंडु, अब्दुल वाहिद कुरैशी, नीले पहलवान और चौधरी त्रिलोक मुख्य रुप से मौजूद थे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    गाजियाबाद का ‘चंडीगढ़’ बन रही वेव सिटी: चौड़ी सड़कें, हरियाली और स्मार्ट लाइफस्टाइल से बदल रही NCR की तस्वीर

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित हो रही हाई-टेक टाउनशिप में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन स्पेस और स्मार्ट सुविधाओं पर जोर, घर खरीदारों और निवेशकों के बीच बढ़ रही चर्चा गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला