अगर आप भी कसरत नहीं हैं करते तो हो जाएं सावधान!

आश्चर्यजनक डेस्क, इरोस टाइम्स: हर्ट फ़ाउंडेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, ब्रिटेन में दो करोड़ से ज़्यादा लोग व्यायाम से कोसों दूर भागते हैं। संस्था ने चेतावनी दी है कि व्यायाम से दूरी बनाना दिल से होने वाली बीमारियों के ख़तरे को बढ़ाती है जिससे राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) पर हर साल 1.2 अरब पाउंड (क़रीब 97 अरब रुपये) का भार पड़ता है।

हैरियट मलवैनी को 44 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ा था तब उन्हें अपनी दिनचर्या में थोड़ा बदलाव करना पड़ा था। वो कहती हैं कि “पीछे मुड़ कर देखती हूँ तो मुझे लगता है कि मैं बहुत निष्क्रिय थी। मैं सोचती थी मैं बहुत सक्रिय हूँ। लेकिन वास्तव में मैं तो केवल व्यस्त थी।” हैरियट मानव संसाधन सलाहकार हैं और उनकी दिनचर्या बहुत व्यस्त होती है।

वो एक घंटा कार चलाकर काम पर पहुंचती हैं और लगभग हर दिन आठ से दस घंटे डेस्क पर बैठी रहती हैं। इसके बाद वो पारिवार के साथ व्यस्त हो जाती हैं और इन सब में व्यायाम छूट जाता है। पुरुषों के मुक़ाबले महिलाओं में व्यायाम से दूर रहने की 36 प्रतिशत ज़्यादा संभावना होती है। रिपोर्ट के अनुसार, 83 लाख पुरुषों के मुक़ाबले 1.18 करोड़ महिलाएं व्यायाम से दूर हैं। असल में निष्क्रिय रहने का पैमाना वो सरकारी दिशानिर्देश है जिसमें हर सप्ताह 150 मिनट तक सामान्य व्यायाम और हफ़्ते में दो दिन कड़ी मेहनत की सलाह दी जाती है।

रिपोर्ट में आंकड़ों का विश्लेषण करते हुए कहा गया है कि औसत ब्रितानी पुरुष अपने जीवन का पांचवां हिस्सा बैठे-बैठे बिताता है यानी एक साल में 78 दिन और यह आंकड़ा महिलाओं के लिए प्रति वर्ष 74 दिन है। दिल के दौरे के पहले हैरियट को बीमारी के कोई लक्षण या संकेत नहीं थे वो बताती हैं, “मैं ब्रश करने के लिए सीढ़ियां चढ़ रही थी और सोने की तैयारी में थी तभी मेरे सीने में तेज़ दर्द उठा जो बाएं हाथ से होते हुए मेरे ऊपरी जबड़े तक जा पहुंचा। मुझे पहली बार लगा कि मामला गंभीर है। “हैरियट को स्पांटेनियस कोरोनरी आर्टरी डिसेक्शन का दौरा पड़ा था जोकि बहुत कम, लेकिन ख़तरनाक स्थिति होती है। मुख्य रूप से नौजवान औरतों में इसकी संभावना ज़्यादा होती है।

वो कहती हैं कि उन्हें इससे पहले कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। ब्रिटेन में 10 असामयिक मौतों में से एक मौत व्यायाम न करने की वजह से होती है। लेकिन हैरियट ने तुरंत अपने ढर्रे को बदला हालांकि वो स्वीकार करती हैं कि सक्रिय होना एक धीरे-धीरे और लगातार चलने वाली प्रक्रिया होती है। उन्होंने ब्रिटिश हर्ट फ़ाउंडेशन के ‘माई मैराथन चैलेंज’ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें पूरे महीने दौड़ते रहने या चलते रहना होता है।

रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड में दिल की बीमारी से पीड़ित तीन चौथाई लोगों को निष्क्रिय पाया गया है। संस्था का कहना है कि दुनिया भर में होने वाली 50 लाख मौतों को निष्क्रियता से जोड़ा जा सकता है जो कि इसे मौत के सबसे बड़े दस कारणों में से एक बना देता है। संस्था के एशोसिएट मेडिकल डायरेक्टर डॉ. माइक नैप्टन का कहना है कि इस बात के साक्ष्य हैं कि व्यायाम से दिल की बीमारियों पर 35 प्रतिशत और समय से पहले होने वाली मौतों पर 30 प्रतिशत काबू पाया जा सकता है।

  • Related Posts

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    नई दिल्ली। कला, कल्पना और मानवीय संवेदनाओं के अनूठे संगम को प्रस्तुत करने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय समूह कला प्रदर्शनी ‘शेयर्ड कैनवास’ में मेरठ की समकालीन कलाकार मुक्ता…

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में स्तन कैंसर से जूझ रहे मरीजों और सर्वाइवर्स ने साझा किए अनुभव, शुरुआती पहचान, सही इलाज और भावनात्मक सहयोग पर दिया गया जोर नई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 22 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 247 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला