समर्थ का दिल्ली और एनसीआर में बुजुर्गों की सहायता करना बदलाव के लिए उठाया गया कदम है

 

दिल्ली-एनसीआर, इरोस टाइम्स: अकेलापन पूरी दुनिया में लाखों लोगों में तनाव और डिप्रेशन की एक मुख्‍य वजह है और उनमें से बुजुर्ग लोग बुरी तरह प्रभावित हैं। इन बुजुर्ग लोगों को दोबारा समाज से जोड़ने के लिए, भारत की अग्रणी वरिष्‍ठ नागरिकों की गैर-लाभकारी संस्‍था, समर्थ कम्‍युनिटी भारत के चालीस से ज्‍यादा शहरों में काम पूरी शिद्दत से काम कर रही है। देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में अपनी बहुमूल्‍य मौजूदगी को दर्ज कराने के बाद, समर्थ दिल्ली और एनसीआर में अकेलेपन के शिकार वरिष्‍ठ नागरिकों को गोद लेने/ मदद करने के लिए प्रभावीशाली ढंग से सक्रिय है।

समर्थ कम्‍युनिटी का मुख्‍य उद्देश्‍य वरिष्‍ठ नागरिकों को उनकी विभिन्‍न तरह की जरुरतों को पूरा करने में आत्‍म-निर्भर बनाते हुए उन्‍हें मन की शांति और खुशियां देना है।

दिल्ली और एनसीआर के लिए समर्थ की योजना पर बात करते हुए, समर्थ के सह-संस्‍थापक आशीष गुप्‍ता ने कहा, “तेज भागती जिंदगी और बढ़ते रहन-सहन की चुनौतियों की वजह से दिल्ली जैसे शहरों में रह रहे परिवार अपने वरिष्‍ठ सदस्‍यों का पर्याप्‍त ढंग से ख्‍याल रखने में असमर्थ हैं। समर्थ के जरिए, हम एक ऐसा प्‍लेटफार्म तैयार कर रहे हैं, जो पढ़े-लिखे वरिष्‍ठ नागरिकों को उनकी रुचि के अवसरों का फायदा उठाने और गुणवत्‍ता भरे रहन-सहन के सामाजिक परिवेश को अपनाने में मदद करेगा”।

समर्थ की सह-संस्‍थापक मिस. अनुराधा दास माथुर ने कहा, “हम वरिष्‍ठ नागरिकों को उन्‍हें ऐसा प्‍लेटफॉर्म मुहैया कराने में भी मदद करते हैं जहां वे एक दूसरे से बातचीत कर सकते हैं और जुड़े रह सकते हैं, साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य, तंदुरुस्‍ती, घर की देखभाल, पैसे से संबंधित मसलों आदि पर ताजा अपडेट्स और एक्‍सपर्ट की सिफारिश/सलाह भी पा सकते हैं”।

समर्थ कम्‍युनिटी के बारे में: समर्थ कम्‍युनिटी भारत की वरिष्‍ठ नागरिकों की अग्रणी गैर-लाभकारी संस्‍था है, जिसके चालीस से भी ज्‍यादा शहरों में हजारों सदस्‍य हैं। यह उन्‍हें एक-दूसरे के साथ बातचीत करने और मन बहलाने में, स्‍वास्‍थ्‍य, तंदुरुस्‍ती, घर की देखभाल, पैसे से संबंधित मसले आदि जैसे विषयों पर जानकारी और एक्‍सपर्ट की सिफारिश/सलाह प्राप्‍त करने, रिटायरमेंट के बाद नौकरियां ढूंढने और स्‍वयं-सेवी अवसरों को ढूंढने, उपयुक्‍त क्षेत्रों जैसे कंप्‍यूटर्स, इंटरनेट और डिजीटल लेनदेन, पर्सनल फाइनेंस और स्‍वास्‍थ्‍य पर ट्रेनिंग और जानकारी प्राप्‍त करने और बुजुर्गों के लिए इवेंट्स और मन बहलाव के अवसरों में भाग लेने में मदद करता है। समर्थ साथ में बुजुर्गों के लिए पेशेवरों द्वारा संभाली जाने वाली सर्विसेज भी पेश करती है जो समर्थ के अपने केयर मैनेजरों और चुनिंदा सर्विस भागीदारों के नेटवर्क के जरिए उन्‍हें परिवार जैसी गुणवत्‍ता भरी देखभाल देती है।

समर्थ की स्‍थापना आशीष गुप्‍ता, मैकेन्‍जी एंड कंपनी में पूर्व कंसल्‍टेंट, ९.९ मीडिया के सह-संस्‍थापक और आईआईटी कानपुर और आईआईएम कलकत्‍ता से ग्रेजुएट; अनुराधा दास माथुर, यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज यूके की इकोनोमिस्‍ट, बिजनेसवर्ल्‍ड मैगजीन की पूर्व मुखिया, ९.९ मीडिया की सह-संस्‍थापक और वेदिका स्‍कॉलर्स प्रोग्राम की संस्‍थापक डीन; गौरव अग्रवाल, सिटी और स्‍टैनचार्ट में लगभग २० सालों तक बैंकर रहे और एमआईटी मणिपाल और एफएमएस दिल्ली के ग्रेजुएट ने मिलकर की थी।

  • Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 24 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 247 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला