अफसर पैसे मांगे तो उनकी फोटो मुझे व्हाट्स एप कर दीजिए- मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली:EROS TIMES:  रेड के नाम पर व्यापारियों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। अगर कोई अधिकारी आपके यहां रेड करता है और पैसे मांगता है तो उसकी फोटो ले लें और मुझे व्हाट्स एप कर दें ।

ऐसे किसी आदमी को मैं नहीं छोड़ूंगा। दिल्ली के व्यापारियों को संबोधित करते हुए दिल्ली सरकार के उप-मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने यह बात कही।
व्यापारियों को अपना व्हाट्स एप नंबर साझा करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि कुछ अधिकारी व्यापारियों के यहां जाकर रेड करते हैं और त्योहारों के नाम पर पैसे मांगते हैं।
मुझे नहीं पता कि कितना सच है लेकिन अगर कोई ऐसा कर रहा है तो उसकी जानकारी आप मुझे दे दीजिए।

सिसोदिया ने कहा, “हमने विभाग को लिखित तौर निर्देश दिया है कि दीवाली तक किसी व्यापारी के दफ्तर या दुकान पर सर्वे के लिए कोई अधिकारी नहीं जाएगा।
इसका मतलब ये नहीं है कि कोई टैक्स की चोरी करेगा तो उसे छोड़ दिया जाएगा। हमें टैक्स भी इकट्ठा करना है।
टैक्स की चोरी करने वालों पर कार्रवाई भी करनी है।
लेकिन सर्वे करने के नाम पर व्यापारियों का शोषण नहीं होने देंगे। व्यापारियों से अनुरोध है कि अब सब कुछ ऑनलाइन हो गया है। आप अपनी जरूरी सूचनाएं ऑनलाइन भरिये।
ईमानदारी से टैक्स चुकाइए, आपको परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें यह भी सूचना मिली थी कि कुछ अधिकारी, कुछ व्यापारियों के पास गये और ये कहा कि चुनाव आने वाले हैं और सरकार चलाने वालों को पैसों की जरूरत है, इसलिए वे आए हैं।

मैं यहां यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमें रेड डलवाकर चुनाव के लिए एक भी पैसा नहीं चाहिए।
हम घर-घर जाकर चुनाव के लिए 100-100 रुपये का चंदा इकट्ठा कर रहे हैं।
इसलिए अगर कोई अधिकारी आपसे ऐसा कुछ कहता है तो उसे एक भी रुपये मत दीजिए। उसका फोटो मुझे व्हाट्स एप कर दीजिए।

व्यापारियों के साथ एक आंकड़ा साझा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि अप्रैल से लेकर अब तक 110 सर्वे किये गये जिनमें केवल एक व्यापारी के यहां 72 लाख रुपये के टैक्स का मामला पाया गया। बाकी में बहुत छोटी-छोटी राशियों के मामले मिले। इसे देखते हुए विभाग को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि खासकर त्योहारों के मौसम में जब व्यापारियों का पूरा ध्यान अपने व्यापार पर होता है और उनके यहां विभाग की कोई टीम सर्वे के लिए नहीं जाएगी।

एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में व्यापारियों को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमारा मानना है कि रेड डालने और टैक्स के रेट ज्यादा रखने से टैक्स का कलेक्शन ज्यादा नहीं होता।
और हमने ऐसा करके दिखाया है। वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने व्यापारियों से भी अनुरोध किया कि पिछले वित्त वर्ष में नवंबर में टैक्स कलेक्शन की ग्रोथ रेट 13.29 फीसदी और दिसंबर की 27 फीसदी रही थी।

आप लोग ईमानदारी से काम कीजिए और टैक्स जमा कराइये।
मुझे उम्मीद है कि इससे टैक्स कलेक्शन में काफी बढ़ोतरी होगी।
इससे बिलकुल साफ हो जाएगा कि व्यापारियों को रेड के नाम पर परेशान करने से नहीं बल्कि सहूलियत के साथ काम करने का मौका देने से टैक्स कलेक्शन बढ़ता है।

  • Related Posts

    बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    नई दिल्ली। सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने मंगलवार को बवाना सेक्टर-4 स्थित गंगा टोली मंदिर के निकट एक…

    बीएनआई नोएडा-गाजियाबाद की ‘झूम नाइट 2026’ में दिखा उत्साह का रंग, 400 से ज्यादा सदस्य हुए शामिल

    नोएडा। व्यापारिक नेटवर्किंग और सामाजिक सौहार्द का शानदार संगम देखने को मिला जब बीएनआई नोएडा और गाजि़याबाद द्वारा सेक्टर-52 स्थित अदिरा बैंक्वेट में बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम ‘झूम नाइट 2026’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित