सैंकड़ों घर ख़रीदारों ने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी, घर दिलाने और रजिस्ट्री की लगाई गुहार

EROS TIMES: ग्रेटर नोएडा नेफ़ोवा के बैनर तले एक बार फिर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एकमूर्ति पर सैंकड़ों घर ख़रीदार जुटे। सभी घर ख़रीदारों ने पोस्टकार्ड पर सीएम को अपनी परेशानियां लिखी। जिन्हें 13 साल बाद घर नहीं मिला है उन्होंने अपनी समस्या लिखी और जिन्हें घर मिला लेकिन रजिस्ट्री छह साल बाद भी नहीं हुई है उन्होंने अपनी परेशानियां लिखी।

नेफ़ोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार का कहना है कि अथॉरिटी और बिल्डरों के नेक्सस में आम घर ख़रीदार पिसता जा रहा है। उन्होंने बताया कि 17 हफ़्ते से प्रदर्शन जारी है। सीएम भी हमारी समस्याओं को जानते हैं लेकिन आज भी हमलोग परेशान हैं।

आंदोलन में अहम भूमिका निभा रहे मिहिर गौतम ने कहा कि उम्मीद थी कि सरकार दो-तीन हफ़्तों के प्रदर्शन के बाद हमारी बात सुन लेगी, लेकिन अब तो 17 हफ़्ते बीत गए हैं। उन्होंने कहा कि हमने जिस घर के लिए पैसा दिया वो हमें क्यों नहीं मिल रहा ये समझ नहीं आ रहा है।
मुख्यमंत्री के सामने अपनी मुसीबत रखने वाले सैंकड़ों घर ख़रीदारों का कहना है ह़कि मुख्यमंत्री को चिट्ठी में हमने अपने लगातार जारी संघर्ष की जानकारी दी है। उनका कहना हौ कि अगर सरकार पहल करो तो घरों कै रुका कंस्ट्रक्शन भी शुरु होगा और घरों की रजिस्ट्री भी।

  • admin

    Related Posts

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

      नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों, बढ़ती महंगाई और देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा…

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 7 views
    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 12 views
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 10 views
    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 12 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 13 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली