कोरोना काल में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के दौरान वसूली गई स्कूल फीस की 15 फीसदी राशि के हाई कोर्ट के फैसले व शासनादेश के बाद भी ज्यादातर निजी स्कूलों ने अभिभावकों को कोई राहत नहीं दी है।
EROS TIMES: इस सिलसिले में लगातार दूसरे सप्ताह आज एक मूर्ति चौंक ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अभिभावकों ने एक बैठक की।
सुखपाल सिंह तूर शिक्षा कार्यकर्ता व फाउंडर एनसीआर पेरेंट्स एसोसिएशन ने बताया के जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर को 15% फीस वापसी आदेश संबंधी ज्ञापन बीते सोमवार को दे दिया गया है जिसमे लगभग दो दर्जन स्कूलों की 210 शिकायतें है। लेकिन अभी तक उस पर न तो शासन और न ही स्कूलों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आई है। अभिभाविक अब जिलाधिकारी को स्मरण पत्र के साथ दुबारा जल्दी मिलने की कोशिश करेंगे।साथ-साथ अभिभावक आरटीआई जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद करेंगे।






