एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की छात्रा हर्षिता प्रसाद ने जीता ‘‘यंग सांइटिस्ट इंडिया कंपटीशन’

Eros Times:एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अकादमिक उत्कृष्टता के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए अपने विद्यालय का नाम रौशन करते रहते है और इसी क्रम एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा के कक्षा नौवी की छात्रा हर्षिता प्रसाद ने स्पेस किड्ज इंडिया द्वारा नीति आयोग के सहयोग से आयोजित ‘यंग सांइटिस्ट इंडिया प्रतियोगिता 2021-22 ( 8 वां एडिशन)’’ में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस अवसर पर एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डा अमिता चौहान और एमिटी इंटरेनशनल स्कूल नोएडा की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू सिंह ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की

स्पेस किड्ज इंडिया द्वारा नीति आयोग के सहयोग से आयोजित ‘यंग सांइटिस्ट इंडिया प्रतियोगिता 2021-22 ( 8वां एडिशन)’’ हाईस्कूल के छात्रों के बीच विज्ञान जागरूकता को बढ़ावा देने, विज्ञान के बारे में उनकी समझ को बढ़ाने और वैज्ञानिक कैरियर मे आकर्षित करने की नवाचार प्रतियोगिता है। 750 से अधिक शॉर्टलिस्ट किये गए प्रतिभागियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए हर्षिता ने चार एलिमिनेशन रांउड पार किये और 13 प्रतिष्ठत राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय हस्तियों के सम्मुख प्रस्तुती दी। एमिटी की छात्रा हर्षिता प्रसाद ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटर का उपयोग करके गैर आक्रामक प्रक्रिया के माध्यम से किशोरों को एक स्वस्थ मनोवैज्ञानिक स्थिती बनाए रखने के लिए ‘‘फीनिक्स मांइड’’ नामक ऐप बनाया है जिसका उपयोग किशोरों की अवसाद की समस्या का समाधान होगा।

एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डा अमिता चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि एमिटी मे हम युवा छात्रों के अदंर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने, शोध और नवाचार करने की संस्कृती को पोषित करते है। छात्रों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है जिससे उनके विचारों को मंच प्राप्त हो। डा (श्रीमती) चौहान ने कहा कि 21वी सदी की नई चुनौतीयों से निपटने, समस्याओं के समाधान हेतु युवाओं के सक्रिय उत्साह का मार्गदर्शन आवश्यक है जिसका उपयोग राष्ट्र विकास में हो सके।

एमिटी इंटरेनशनल स्कूल नोएडा की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू सिंह ने कहा कि हम सभी को छात्रा हर्षिता प्रसाद पर गर्व है जिसने विद्यालय और अपने अभिभावकों को नाम रौशन किया है। उन्होने जानकारी देते हुए कहा कि ‘यंग सांइटिस्ट इंडिया प्रतियोगिता 2021-22 ( 8वां एडिशन)’’ प्रतियोगिता में ग्रैड फाइनलिस्ट में पूरे भारत से 19 प्रोजेक्ट का चयन किया गया जिसमे से चार प्रोजेक्ट एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा के छात्र कक्षा नौवी की हर्षिता प्रसाद, कक्षा 12वी के अक्षत शर्मा, कक्षा नौवी के तन्मय गोयल और कक्षा 8वी की स्तुती प्रिया के थे जिसका ग्रैड फाइनलिस्ट के राष्ट्रीय स्तर पर चयन किया गया। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा के छात्र कक्षा नौवी की हर्षिता प्रसाद ने प्रथम स्थान हासिल किया। सभी फाइनलिस्ट को सर्टिफिकेट और नकद इनाम प्रदान किया गया।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से वीडियो कंसल्टेशन, ई-प्रिस्क्रिप्शन और इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत नोएडा, 7 अगस्त 2026। घर बैठे सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 23 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस