नोएड़ा:EROS TIMES: 24 जून 2019 को सेक्टर-25, नोएड़ा में देश की सुख समृद्धि एवं शांति और पाठशाला के बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा हवन-यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया।
हवन में विभिन्न स्थानो से आए श्रद्धालुओं एवं पाठशाला के छात्रों ने आहुति डाली।
ग्रुप संस्थापक प्रिंस शर्मा ने बताया कि हवन के आयोजन का उद्देश्य यह था कि समग्र सदस्यों सहित विश्व को पूर्ण उन्नतशील, बलशाली, राष्ट्र व समाज के उत्थान और जनमानस की सुख समृद्धि एवं शांति हेतु यज्ञ का आयोजन किया गया।
पंडित टिकाराम शर्मा ने मंत्रो के उच्चारण और वेद स्वाहाकार से हवन में आहुति डलवाई व उन्होंने कहा की हवन से वातावरण स्वच्छ होता हैं और कई रोगों का निवारण भी होता हैं।
यज्ञ के उपरांत सभी लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर सी.ए. अंकित गुप्ता, शैलेंद्र चौहान, रोशनी कुमारी, शुभम गुप्ता, पीयूष, पिंकी, केशव, हिमांशु, तुषार, आकाश, विवेक, अंकित, तरुण आदि मौजूद रहे।
वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता
नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…






