ग्वालियर: अस्पताल में गलत इंजेक्शन लगाने से, 40 से अधिक महिलाओं की तबियत हुई खराब

ग्वालियर/EROS TIMES : ग्वालियर (Gwalior) के एक अस्पताल में 40 से अधिक गर्भवती महिलाओं की तबियत अचानक से गंभीर रुप से खराब हो जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ग्वालियर स्थित कमलाराजा अस्पताल के पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में रविवार की रात को इन महिलाओं को गलत एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाए जाने से इनकी तबियत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार इंजेक्शन लगाने के बाद महिलाओं को बहुत ठंड लगी और वे कांपने लगीं और इसी तरह अचानक गंभीर रुप से तबियत खराब हो गईं। महिलाओं की स्थिति पर अस्पताल प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।

महिलाओं की तबियत बिगड़ने के बाद उनके परिजन ने अस्पताल में चिकित्सकों से इसकी गुहार लगाईं तो उन्हें यह कहकर वहां से भगा दिया गया कि इंजेक्शन लगाने पर ठंड तो लगती ही है। जब महिलाओं की हालत ज्यादा खराब होने लगी तो परिजनों ने अस्पताल परिसर में ही हंगामा शुरु कर दिया। इसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा। ” इसके बाद जेएएच प्रभारी अधीक्षक संदीप चंदेल और प्रभारी विभागाध्यक्ष वृंदा जोशी मौके पर पहुंचे। उनमें से 5 गंभीर रुप से बीमार महिला को आईसीयू रेफर कर दिया गया है। एम्पीसिलीन इंजेक्शन की सप्लाई एमपीपीएचएस कार्पोरेशन करता है। कार्पोरेशन दवा भेजते समय ड्रग की जांच रिपोर्ट भी भेजता है। माना जा रहा है कि इस इंजेक्शन को भेजने और जांच में कहीं न कहीं चूक हुई है, जिसके कारण प्रसूताओं की जान खतरे में पड़ गई।

  • Related Posts

    थाईलैंड में लहराया तिरंगा: अश्विन कुमार पांडेय और शिवानी पांडेय ने जीते स्वर्ण पदक, भारत का बढ़ाया मान

    नई दिल्ली/गौतम बुद्ध नगर। भारत के उभरते हुए ताइक्वांडो खिलाड़ियों अश्विन कुमार पांडेय और शिवानी पांडेय ने थाईलैंड के पटाया में आयोजित 9वीं हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन…

    राज्यसभा सांसद भुवनेश्वर कलिता से सामाजिक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भेंट, सितंबर में नोएडा में होगा ‘पर्यावरण संरक्षण महा सम्मेलन’

    नई दिल्ली | 29 जुलाई 2026। राष्ट्रहित, पर्यावरण संरक्षण और युवा सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सामाजिक कार्यकर्ता संगठन के प्रतिनिधिमंडल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस