सरकार ने लिया अहम फैसला, दिल्ली जल बोर्ड की सभी परियोजनाएं में रखीं जाएगी एक्सपर्ट कानूनी फर्म

जल मंत्री सौरभ भारद्वाज की अध्यक्षता में दिल्ली जल बोर्ड ने परियोजनाओं के लिए कानूनी फर्म की नियुक्ति को लेकर पारित किया आदेश

डीजेबी की 10 करोड़ रुपये से ऊपर की सभी नई परियोजनाओं में अनिवार्य रूप से विभिन्न एक्सपर्ट कानूनी फर्म को किया जाएगा शामिल

विभिन्न कानूनी फर्म, परियोजनाओं से जुड़े सभी कानूनी अनुपालन, कॉम्युनिकेशन और कांट्रेक्ट एग्रीमेंट के कार्य करेगी

इन कानूनी फर्म की मदद से परियोजनाओं का कार्य करने वाली कंपनियों पर रहेगी निगरानी, एग्रीमेंट में उल्लंघन हुआ तो डीजेबी तुरंत करेगा कार्रवाई

विभिन्न कानूनी फर्म दिल्लीवालों के हित में चल रहीं परियोजनाओं में गुणवत्तापूर्ण कार्य करेगी सुनिश्चित, ताकि जनता उठा सके इनका लाभ

1500 से अधिक परियोजनाओं पर डीजेबी कर रहा काम, प्रमुख परियोजनाओं की सीएम अरविंद केजरीवाल स्वयं कर रहे निगरानी

Eros Times: केजरीवाल सरकार, दिल्ली में हर घर को साफ और भरपूर पानी उपलब्ध कराने और यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए अनधिकृत कालोनियों व गांवों को सीवर नेटवर्क से जोड़ने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। अरविंद केजरीवाल के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए दिल्ली जल बोर्ड द्वारा 1500 से अधिक परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। ऐसे में जनता की हित में चल रही परियोजनाओं का कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा हो, इसके लिए केजरीवाल सरकार ने डीजेबी में विभिन्न एक्सपर्ट कानूनी फर्म को शामिल करने का फैसला लिया है। इसे लेकर जल मंत्री सौरभ भारद्वाज की अध्यक्षता में दिल्ली जल बोर्ड ने आदेश पारित किया है कि डीजेबी की 10 करोड़ से ऊपर की सभी नई परियोजनाओं में अलग-अलग एक्सपर्ट कानूनी फर्म को अनिवार्य रूप से जोड़ा जाएगा। परियोजना से जुड़े सभी कानूनी अनुपालन, कॉम्युनिकेशन और कांट्रेक्ट एग्रीमेंट के कार्य कानूनी फर्म करेगी। इससे जहां कंपनी द्वारा एग्रीमेंट के उल्लंघन पर डीजेबी द्वारा तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी, वहीं कानूनी फर्म यह भी सुनिश्चित करेगी कि जनता के लिए शुरू की जाने वाली परियोजनाएं उच्च गुणवत्ता और सभी कानूनों का पालन करते हुए पूरी हो सके, ताकि जनता को इनका लाभ मिले।  

परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान सामने आई अधिकारियों की लापरवाही

अरविंद केजरीवाल के निर्देशों का पालन करते हुए डीजेबी द्वारा यमुना को प्रदूषण मुक्त करने और दिल्ली में 24 घंटे जलापूर्ति प्रदान करने की महत्वाकांक्षी योजना को पूरा करने के लिए 1500 से अधिक परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। सीएम अरविंद केजरीवाल प्रमुख परियोजनाओं की निगरानी स्वयं कर रहे हैं। वहीं, जल मंत्री व डीजेबी अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज द्वारा हर सप्ताह सभी परियोजनाओं की समीक्षा की जा रही है। परियोजनाओं की समीक्षा करते समय यह देखा गया कि लोगों के हित वाली कई परियोजनाओं में कानूनी तौर पर एग्रीमेंट से विचलन (डेविएशन) है। यह भी पता चला की ऐसी भी कई परियोजनाएं है, जोकि विभिन्न कारणों से अदालतों में या अन्य कानूनी कारणों के चलते लटकी हुई हैं। 

पेयजल और सीवेज सेवाओं से जुड़े प्रोजेक्ट्स में देरी के चलते जनता को हुई परेशानी

कई मामलों में ये बात भी सामने आई कि कि वरिष्ठ अधिकारियों, बोर्ड और मंत्री को जानकारी दिए बिना ही निचले स्तर पर ही अधिकारी ठेकेदारों के साथ मिलकर प्रोजेक्ट को पूरा करने के नियमों और शर्तों को शिथिल कर देते हैं। वहीं, परियोजनाओं की समीक्षा में देखा गया कि डीजेबी अधिकारी किसी भी परियोजना के लिए कागजी कार्य को पूरा करते समय उसका कानूनी कार्य पूरा नहीं करते हैं या फिर इतना कमजोर पेपर वर्क होता है जिससे ठेकेदारों को फ़ायदा होता है। इस वजह से कई मामलों में डीजेबी को मध्यस्थता और यहां तक की अदालतों में भारी नुकसान झेलना पड़ता है। केवल इतना ही नहीं, इन लापवाहियों की के चलते एक तरफ तो सरकार को वित्तीय नुकसान हुआ, वहीं दूसरी तरफ पेयजल और सीवेज सेवाओं से जुड़े प्रोजेक्ट्स में भी देरी हुई है। इस कारण दिल्ली की जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

गुणवत्तापूर्ण कार्य, डीजेबी का पैसा बचाने और कानूनी अनुपालन को पूरा करने में मदद करेगी विभिन्न कानूनी फर्म

जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि परियोजनाओं की समीक्षा बैठकों के दौरान जो समस्याएं सामने आई है, उनके समाधान के लिए डीजेबी की 10 करोड़ से ऊपर की सभी हर नई परियोजनाओं में विभिन्न कानूनी फर्म को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा। ये कानूनी फर्म परियोजना से जुड़े सभी कानूनी कार्यों को पूरा करेगी। इससे न केवल एग्रीमेंट के उल्लंघन के मामले में डीजेबी की तरफ से समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी, साथ ही दिल्लीवालों के लिए शुरू की जाने वाली सेवाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कर इसे जनता को सौंपा जा सकेगा। इससे दिल्ली जल बोर्ड की कार्यक्षमता को लंबे समय तक बढ़ाने में मदद मिलेगी। उदहारण के लिए, अगर डीजेबी किसी कंपनी को 10 करोड़ रूपए से अधिक की परियोजना का कॉन्ट्रेक्ट देते है तो उस मामले में सभी कानूनी कार्रवाई को पूरा करने में ये कानूनी फर्म मदद करेगी। वर्तमान में डीजेबी द्वारा ये सभी कार्य स्वयं किए जाते है। खास बात यह है कि एक तरह से ये कानूनी फर्म परियोजना का कार्य करने वाली कंपनी की निगरानी भी करेगी, ताकि प्रोजेक्ट के कार्य में देरी होने पर दिल्ली जल बोर्ड तुरंत कानूनी कार्रवाई शुरू कर सके।

केजरीवाल सरकार विभिन्न परियोजनाओं पर युद्धस्तर पर कर रही काम

उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल ने 2025 तक यमुना को साफ करने की जिम्मेदारी डीजेबी को दी है। यमुना क्लीनिंग सेल नए एसटीपी, डीएसटीपी का निर्माण, मौजूदा एसटीपी का 10/10 तक उन्नयन और क्षमता वृद्धि, अनधिकृत कालोनियों में सीवरेज नेटवर्क बिछाना, सेप्टेज प्रबंधन; ट्रंक/परिधीय सीवर लाइनों की गाद निकालना, पहले से अधिसूचित क्षेत्रों में सीवर कनेक्शन उपलब्ध कराना, आइएसपी के तहत नालों की ट्रैपिंग, नालियों का इन-सीटू ट्रीटमेंट आदि कार्यों कर रही हैं, ताकि दिल्लीवालों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिले। वहीं, दिल्ली को साफ-सुथरा रखने और यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मुफ्त सीवर कनेक्शन योजना के अंतर्गत दिल्लीवासियों को मुफ्त सीवर कनेक्शन भी सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे है।  

इसके अलावा डीजेबी अमेरिका, स्विट्जरलैंड, फ्रॉस और ग्रीस की तरह दिल्ली में जलापूर्ति को व्यवस्थित करने को लेकर भी युद्ध स्तर पर काम कर रही है, ताकि दिल्ली के सभी इलाकों में जरूरत के अनुसार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। एक जुलाई से दिल्ली जल बोर्ड जलापूर्ति का सेंट्रलाइज्ड मॉनिटरिंग करना शुरू कर देगा। इसके आधार पर आवश्यकता के अनुसार दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पानी की आपूर्ति की जा सकेगी। इस व्यवस्था को लागू होने के बाद दिल्ली के किसी भी इलाके में पानी की अतिरिक्त या कम आवश्यकता होने की सेंट्रलाइज्ड जानकारी मिल सकेगी और इसके आधार पर दिल्ली जल बोर्ड उस इलाके में आवश्यकतानुसार जलापूर्ति को लेकर निर्णय ले सकेगा। साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी एप के जरिए जलापूर्ति के सेंट्रलाइज्ड डेटा पर अपनी पैनी नजर रखेंगे।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित