अंगदान के लिए जागरूकता पर जोर दे सरकार- डॉ. टीएस क्लेर

दिल्ली:EROS TIMES: भारत में किसी भी प्रकार के अंग प्रत्यारोपण चिकित्सा की संख्या में कमी का सबसे बड़ा कारण अंगदान के प्रति जागरूकता का अभाव है।

स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के साथ-साथ सरकार को अंगदान के प्रति जागरुकता पर भी जोर देना होगा।
तभी हालात बदलेंगे, देश के प्रमुख कार्डियोलॉजिस्ट पद्मभूषण डॉ. टीएस क्लेर ने आईएचएफएस-2018 के समापन समारोह के दौरान ये बातें कही।

राजधानी में रविवार को दो दिवसीय “इंडिया हार्ट फेलियर समिट-2018” (आईएचएफएस-2018) का समापन हुआ।

इस सम्मेलन में देश-विदेश के सैंकड़ों प्रमुख कार्डियोलॉजिस्ट और एक्सपर्ट ने हिस्सा लिया। सभी ने भारत में बढ़ती जा रही हार्ट फेलियर की समस्या और इसके लिए जरूरी समाधानों पर चर्चा और विचार विमर्श किया।

इस अवसर पर सम्मेलन के प्रमुख डॉ. क्लेर ने कहा कि भारत में किसी भी प्रकार के अंग प्रत्यारोपण (हार्ट ट्रांसप्लांट, किडनी ट्रांसप्लांट, लीवर ट्रांसप्लांट आदि) के चिकित्सा मामलों में कमी का सबसे बड़ा कारण अंगदान के प्रति जागरूकता की कमी है।

जबकि इस मामले में अमेरिका हमसे कहीं आगे है। इसी का नतीजा है कि अमेरिका में बीते एक दशक में हार्ट फेलियर के मरीजों की संख्या करीब 15 फीसदी कम हुई है। जबकि भारत मे ये लगभग इतनी संख्या में ही बढ़ा है।
डॉ. क्लेर ने कहा कि हार्ट ट्रांसप्लांट चिकित्सा हो या अन्य कोई अंग प्रत्यारोपण चिकित्सा, भारत को इस क्षेत्र में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सरकार को लेनी होगी।

सरकार को सबसे पहले स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ अंगदान के प्रति बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाने होंगे। लोग जागरूक होंगे, तभी अंगदान में तेज़ी आएगी और अंग प्रत्यारोपण चिकित्सा आसान होगी। साथ ही चिकित्सा सुविधाएं उचित दरों पर उपलब्ध करानी होगी।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक सेक्टर-73 स्थित ओपेरा हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 7 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस