जिला उद्योग बन्धु बैठक में सुनी सबकी समस्याओ को

नोएडा:EROS TIMES: दिनांक 24.04.2018 को बी0 एन0 सिंह, जिलाधिकारी, जिला गौतमबुद्ध नगर के नेतृत्व में सूरजपुर में हुई जिला उद्योग बन्धु की बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के महासचिव वी0के0सेठ जी ने निम्नलिखित समस्याएं रखी ।

1-प्रोवेजनल बिल- मार्च माह में विद्युत विभाग द्वारा उद्यमियों को प्रोवेजनल बिल बनाकर भेजे जाते हैं, वर्तमान में उद्यमियों द्वारा वि़द्युत देयताओं का देय तिथि से पहले ही भुगतान कर दिया जाता है ।

इस पर अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार राणा ने कहा कि हमारे द्वारा आर्डर पास कर दिये गये है कि उद्यमियों से जबरदस्ती पो्रवेजनल बिल जमा करने का दबाव न बनाया जाए, यदि कोई उद्यमी अपनी स्वेच्छा से जमा कराना चाहता है तो करवा सकता है। इस आदेश से विभाग के तारगेट में काफी सुधार हुआ । साथ ही उन्होनें कहा कि इलैक्ट्रीसिटी में छूट का लाभ दिये जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ।

2-भूखंड सं0 63, ईकोटेक-।, एक्सटेंशन-। गे्रटर नोएडा के संबध में- उक्त भूखंड में 30-40 फीट गहरे गड्ढे है जिन पर निमार्ण करना संभव नही है। अतः हमारा अनुरोध है कि प्राधिकरण को निर्देश दिए जाएं कि उक्त भूखंड के गड्ढों को समतल कर या अन्य किसी सैक्टर में उद्यमी को भूखंड आवंटित कर कब्जा देने की कृपा करें ।

इस पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि उक्त भूखंड पर इकाई लगाना संभव नही है अतः गे्रटर नौएडा प्राधिकरण इस प्लाट के एवज में आवंटी को दूसरा भूखंड आवंटित करे ।
3-अतिक्रमण:- औद्यौगिक क्षेत्रों में ठेहली, खोमचे, पटरी बाजार, झुग्गी-झोपड़ी आदि द्वारा सड़कों पर अतिक्रमण कर दिया गया है । औद्यौगिक इकाईयों में माल लाना ले जाना तो दूर इकाई के अंदर पैदल प्रवेश करना तक दूभर हो जाता है ।
इस पर विशेष कार्याधिकारी, नौएडा विकास प्राधिकरण श्री नवीन कुमार सिंह जी ने कहा कि औद्यौगिक क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उसके बावजूद अतिक्रमण हटाने अभियान नियमित रूप से चलाया जा रहा है ।
4-सफाई एंव नलियों से संबधित :- अधिकांश औद्यौगिक सैक्टरों में जगह-जगह कूडे आदि के ढ़ेर लगे हुए है, छोटे तथा मेन नाले कूडे से भरे है

इस पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि डंपिग ग्राउड का विरोध होने के कारण कूडे का निस्तारण नही हो पाया था, साफ-सफाई की जिम्मेदारी प्राधिकरण, आम नागरिकों, उद्यमियों सभी की है । अतः किसी को भी कूडा डंप करने का विरोध नही करना चाहिए । प्राधिकरण अपनी पूर्ण जिम्मेदारी से कुछ ही दिनों में औद्यौगिक सैक्टरों से कूडे का निस्तारण करवा देगा ।

बैठक में नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के महासचिव वी0के0सेठ, वरि0 उपाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, उपाध्यक्ष ,मो0 इरशाद,, सह सचिव पियूष मंगला, के साथ-साथ, सुभाष सिंधल, राकेश गुप्ता, अतुल वर्मा, गगनदीप सिंह, एच0के0गौतम, एस0एन0शर्मा ,नरेन्द्र रावत मौजूद थे ।

  • Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव