BCCI के पूर्व महानिदेशक एमवी श्रीधर का दिल का दौर पड़ने से निधन

हैदराबाद/EROS TIMES : हैदराबाद क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व महानिदेशक एमवी श्रीधर का सोमवार सुबह अपने घर दिल का दौर पड़ने  से निधन हो गया। वह 51 वर्ष के थे। श्रीधर ने हाल ही में BCCI में क्रिकेट संचालन के महानिदेशक पद से इस्तीफा दिया था। उन्हें सुबह घर पर ही दिल का दौरा पड़ा लेकिन अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में पत्नी तथा एक बेटा और बेटी हैं। श्रीधर अपने समय में जबरदस्त बल्लेबाज रहे हैं और उन्होंने 1988 से 89 और 1999-2000 के बीच अपने करियर में 21 प्रथम श्रेणी शतक बनाए। श्रीधर हैदराबाद के तीन खिलाड़ियों में एक थे जिन्होंने प्रथम श्रेणी में तिहरा शतक बनाया था।Image result for एमवी श्रीधर

उनके अलावा वीवीएस लक्ष्मण और अब्दुल अजीम ने यह कारनामा किया है। हैदराबादी खिलाड़ी ने वर्ष 1994 में आंध्र के खिलाफ 366 रन की यादगार पारी खेली थी जो प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तीसरा सर्वाधिक भारतीय व्यक्तिगत स्कोर है। उनसे आगे भाऊसाहेब निंबालकर (नाबाद 443 रन) और संजय मांजरेकर(377) हैं। श्रीधर एक जबरदस्त बल्लेबाज के अलावा डाक्टर भी थे। वह हैदराबाद क्रिकेट संघ में विभिन्न पदों पर रहे और उसके बाद सचिव के पद पर रहे। वर्ष 2013 में उन्होंने एन श्रीनिवासन के कार्यकाल में BCCI महाप्रबंधक का पद संभाला। उससे पहले हालांकि वह घरेलू क्रिकेट तक ही सीमित रहे थे। लेकिन पिछले दो वर्षो में वह कई पदों पर रहे।

  • Related Posts

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों, निर्माताओं और डीलरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने घोषणा की है…

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    नोएडा: कंज्यूमर फूड इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी एलटी फूड्स लिमिटेड ने बच्चों के लिए एक अनोखा और इमर्सिव लर्निंग एक्सपीरियंस लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 23 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 72 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 40 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा