खाद्य आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने फराश खाना मेन रोड, मीर जुमला और मदरसा में आरएमसी रोड व ड्रेनेज कार्य का किया उद्घाटन

EROS TIMES: अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में खाद्य-आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने गुरुवार को बल्लीमारान के फराश खाना मेन रोड, गली मीर जुमला और गली मदरसा में आरएमसी रोड और ड्रेनेज सिस्टम सुधार सहित विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
इस दौरान एमसीडी के पार्षद मो. सादिक, एमसीडी, बीएसईएस और दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की प्रतिबद्धता को दुहराते हुए इस दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए विधायक और कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने लोगों को विभिन्न विकास कार्यों को समर्पित किया। बल्लीमारान विधानसभा में विकास कार्यों को गति देते हुए, मंत्री इमरान हुसैन ने बल्लीमारान में फराश खाना मुख्य सड़क, गली मीर जुमला और गली मदरसा में आरएमसी रोड और ड्रेनेज सिस्टम के विकास कार्य का उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री ने यह भी बताया कि सदर नाला रोड, गली खटीकान, सराय खलील, डीडीए फ्लैट फुटपाथ, गली बस्ती हरफूल सिंह, सराय खलील बाउंड्रीवाल, चिमनी मिल पार्क, कुतुब रोड- सदर नाला रोड, पान मंडी सदर नाला रोड, सदर बाजार, घंटे वाली मस्जिद से किसान मसाले और नवाब रोड में भी आरएमसी रोड और ड्रेनेज नवीनीकरण का कार्य लगभग 2.75 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। मंत्री ने एमसीडी अधिकारियों को विभिन्न विकास कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर इमरान हुसैन ने कहा कि दिल्ली सरकार जनहित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सभी सार्थक प्रयास कर रही है ताकि जनहित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा सके। अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार इस देश में जनता से किए गए सभी वादों को गारंटी के साथ पूरा करती है। इमरान हुसैन ने कहा कि दिल्ली में जननेता अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में बल्लीमारान विधानसभा में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं और आगे में भी तेजी से होंगे।

दौरे के दौरान, गली मदरसा मीर जुमला में कुछ स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में पानी के कम प्रेशर की बात मंत्री के समक्ष रखी, मामले का संज्ञान लेते हुए मंत्री ने निवासियों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र की जल आपूर्ति से संबंधित सभी समस्याओं को जल्द हल किया जाएगा। इस मुद्दे को देखते हुए मंत्री ने डीजेबी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे निवासियों को उचित और समान जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जहाँ भी आवश्यक हो, क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों के स्थान पर नई जल पाइपलाइ लगाने को कहा। इमरान हुसैन ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को नई पाइपलाइन का स्थान ड्रेनेज सिस्टम से अलग रखने के लिए कहा।

इस दौरान खाद्य-आपूर्ति मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र में ख़राब पड़ी स्ट्रीट लाइट को भी गंभीरता से लिया और उन्होंने मौके पर ही बीएसईएस अधिकारियों को बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में नई हाई मास्ट लाइट लगाने और ख़राब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए निवासियों के परामर्श से ब्लैक स्पॉट की पहचान करने का निर्देश दिया। इमरान हुसैन ने बीएसईएस को निर्देश दिया कि क्षेत्र में कोई भी तार नीचे नहीं लटकना चाहिए और बीएसईएस के अधिकारियों को स्थानीय निवासियों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र का सक्रिय निरीक्षण करने का निर्देश दिया।

  • admin

    Related Posts

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में रविवार को गौवंश अखाड़ा द्वारा आयोजित “स्प्रिचुअल कॉन्क्लेव – आध्यात्मिक भारत-2047” में देशभर से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और…

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और यूके संसद जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंचों पर भारतीय दर्शन, वेदांत और उपनिषदों की शिक्षाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के बाद प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 28 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 24 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 30 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 12 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 14 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम