दिल्ली सरकार के स्कूलों का शानदार बोर्ड रिजल्ट

दिल्ली के सरकारी स्कूलों का सीबीएसई 12वीं बोर्ड में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन 91.59% रहा परिणाम, देशभर से 4.26 % अधिक रहा दिल्ली सरकार के स्कूलों का रिजल्ट

कक्षा 10वीं के नतीजों में दिल्ली सरकार के स्कूलों का शानदार प्रदर्शन जारी 85.84 % रहा रिजल्ट पिछले साल की तुलना में 4.57% बढ़े नतीजे

12वीं में दिल्ली सरकार के 118 स्कूलों का रिजल्ट शत प्रतिशत, 647 स्कूलों में 90% से अधिक रहा रिजल्ट

दिल्ली सरकार के स्कूलों का शानदार बोर्ड रिजल्ट हमारे स्कूलों में पढ़ रहे बच्चे, उनके टीचर्स व पेरेंट्स की कड़ी मेहनत का परिणाम, सभी को बधाई

केजरीवाल सरकार के स्कूलों से इस साल 49391 अधिक बच्चों ने पास की सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा

केजरीवाल सरकार के स्कूल देशभर के सरकारी स्कूलों के लिए उदाहरण, इस साल देशभर के सरकारी स्कूलों की तुलना में 7.76 % अधिक रहा नतीजा

Eros Times: केजरीवाल सरकार के सभी स्कूल ऑफ़  एक्सीलेंस के नतीजे शत प्रतिशत,आरपीवीवी स्कूलों के रिजल्ट में भी पिछले साल की तुलना में हुआ सुधार10वीं बोर्ड में दिल्ली सरकार के 124 स्कूलों का रिजल्ट शत प्रतिशत, 528 स्कूलों में 90% से अधिक रहा रिजल्ट दिल्ली सरकार के स्कूलों ने सीबीएसई 12वीं के परिणामों में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है| इस बार दिल्ली के सरकारी स्कूलों का परिणाम 91.59% रहा है वही पूरे देश में सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 87.33 % रहा है| सीबीएसई 10वीं बोर्ड में भी केजरीवाल सरकार के स्कूलों ने अपने पिछले रिकॉर्ड को बेहतर किया है| इस साल दिल्ली सरकार के स्कूलों का 10वीं बोर्ड रिजल्ट 85.84% रहा है जो पिछले साल की तुलना में 4.57% अधिक है|  

इस मौके पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने सभी स्टूडेंट्स-टीचर्स व पेरेंट्स को बधाई देते हुए कहा कि एक बार फिर दिल्ली सरकार के स्कूलों ने साबित कर दिया कि वो देशभर में अव्वल है| ये दिल्ली की शिक्षा क्रांति और हमारे टीचर्स व स्टूडेंट्स की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि केजरीवाल सरकार के स्कूलों का रिजल्ट देशभर के सरकारी स्कूलों से ज्यादा रहा|

शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा निदेशालय के इतिहास में पहली बार दिल्ली सरकार के स्कूलों के 2 लाख से अधिक बच्चों ने 12 बोर्ड की परीक्षा दी थी| जो पिछले साल की तुलना में 72% से ज्यादा अधिक है| ये दिखाता है कि पेरेंट्स का दिल्ली सरकार के स्कूलों के प्रति भरोसा साल दर साल बढ़ता जा रहा है| उन्होंने कहा कि पेरेंट्स के इस भरोसे को कायम रखने के लिए केजरीवाल सरकार लगातार प्रयास कर रही है और मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में हम अपने स्कूलों में पढ़ रहे हर बच्चे को क्वालिटी एजुकेशन प्रदान कर रहे है|

जो बच्चे परीक्षा उतीर्ण नहीं कर सके है उन्हें सन्देश देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा है कि वे बच्चे जो किसी कारण मुख्य परीक्षा में उतीर्ण नही हो सकें है वो निराश न हो बल्कि कड़ी मेहनत करते हुए अपने रिजल्ट को सुधारने का प्रयास करें|  

बता दे कि इस साल केजरीवाल सरकार के स्कूलों के 227020 बच्चे 12वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए| इसकी तुलना में पिछली साल केजरीवाल सरकार के स्कूलों के 164641 बच्चों ने बोर्ड की परीक्षा दी थी| वहीँ 2018-19 में 129917 बच्चों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा दी थी| यह दर्शाता है कि साल दर साल केजरीवाल सरकार के स्कूलों के प्रति पेरेंट्स का भरोसा बढ़ता गया है| पिछले साल केजरीवाल सरकार के स्कूलों के 158528 बच्चों ने 12वीं की परीक्षा पास की थी वही इस साल 207919 बच्चों ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा पास की है| जो पिछले साल की तुलना में 49391 अधिक है|  

इस साल दिल्ली सरकार के 118 स्कूलों का रिजल्ट 100% रहा है और 647 स्कूल ऐसे है जिनका रिजल्ट 90% से अधिक रहा है| इस साल दिल्ली ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड में देश में चौथा व छठा स्थान हासिल किया है|  

सत्र 2022-23 से 227020 स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड परीक्षाएं दी थी जिनमें से 207919 स्टूडेंट्स ने परीक्षा उत्तीर्ण की व 11216 स्टूडेंट्स की कम्पार्टमेंट आई है| इस साल एक बार फिर लड़कों की तुलना में लड़कियों ने बाजी मारी है| केजरीवाल सरकार के स्कूलों में छात्राओं का रिजल्ट 93.22%  जबकि छात्रों का रिजल्ट 89.76% रहा है| आने वाली कम्पार्टमेंट परीक्षा के बाद रिजल्ट में अच्छी बढोतरी होने की संभावना है|    

सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट

10वीं बोर्ड में इस बार केजरीवाल सरकार के स्कूलों ने शानदार प्रदर्शन किया है और अपने पिछले नतीजों को सुधारने का काम किया है| कक्षा 10वीं के बोर्ड नतीजों में केजरीवाल सरकार के स्कूलों का रिजल्ट 85.84% रहा है| ये पिछली बार की तुलना में 4.57% अधिक है| इस साल सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 209130 बच्चे शामिल हुए इनमें से 179512 बच्चे पास हुए व 28076 बच्चों की कम्पार्टमेंट आई है| कम्पार्टमेंट परीक्षा के बाद नतीजों में और सुधार होगा|

इस साल केजरीवाल सरकार के 124 स्कूलों में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है और 528 स्कूल ऐसे है जहाँ बच्चों का रिजल्ट 90% से अधिक रहा है|

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला