सभी छूटे हुये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने हेतू विशेष कैंप, 7 से 11 मार्च तक चलेगा

Eros Times: घुमारवीं, जिला बिलासपुर (हि0प्र0) सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 07-03-2024 (वीरवार) और 11-03-2024 (सोमवार) को सभी छूटे हुये पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने हेतू एक विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप के अन्र्तगत जो मतदाता फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के दौरान मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज करने से किसी कारणवश छूट गए थे |अथवा जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपना नाम सम्बन्धित मतदान केन्द्र में जाकर दर्ज करवा सकते है ताकि कोई भी मतदाता आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 में अपने मताधिकार से वंछित न रह सके। इस विशेष कैंप में कोई भी मतदाता अपने मतदान केन्द्र पर जाकर फोटोयुक्त मतदाता सूची में अपने नाम की पुष्टि करने के साथ मतदाता सूची की किसी प्रविष्टि की शुद्वि करवाने या निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र पर नाम स्थानांतरित करवाने हेतू समुचित प्रारूप (फार्म) भरकर दावे/ आक्षेप सम्बन्धित बूथ लेवल अधिकारीयों के समक्ष प्रस्तुत कर सकते है। जो मतदाता अपना मतदाता सूची में पक्ष जानने में असमर्थ है उनके नाम संबन्धित बूथ लेवल अधिकारी द्वारा समक्ष पढकर सुनाये जाऐगें। इसके अतिरिक्त सभी मतदाताओं को यह भी सूचित किया जाता है कि केवल मतदाता फोटो पहचान पत्र होना ही किसी व्यक्ति का मताधिकार की गारंटी नहीं देता बल्कि नागरिक का नाम संबन्धित मतदान केन्द्र की मतदाता सूची में दर्ज होना भी अनिवार्य है। अतः सभी छूटे हुये पात्र मतदाताओं से अनुरोध है कि अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करवाना सुनिश्चित करें ले।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 48 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 92 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान