प्रभावी एवम समयपरक निवेश ही आर्थिक सशक्तिकरण का आधार : डॉ दीपक टंडन

Eros Times: नोएडा। सेक्टर 1 स्थित बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान में वित्तीय स्वास्थ्य एवम व्यक्तिगत वित्त:  प्रसन्नता का मार्ग पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समन्वय इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ दीपक टंडन ने किया।इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वेल बीइंग फाउंडेशन की निदेशिका डॉ नीलम टंडन, एसोसिएशन ऑफ म्यूच्यूअल फंड्स ऑफ इंडिया के वरिष्ठ सलाहकार सूर्य कांत शर्मा सिडबी के पूर्व महाप्रबंधक समीर खान, डॉ ईश तनेजा आई, सी, ए, एस के अतिथि प्राध्यापक आदि रहे।संस्थान के निदेशक प्रो शंकर लाल गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत एवम अभिनंदन किया एवम स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने वित्तीय प्रबंधन के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुद्रास्फीति से निपटने के लिए हमें अलग अलग प्रकार के निवेश के विकल्पों में निवेश करना चाहिए।

डॉ नीलम टंडन ने कहा कि आज पूरा विश्व दो से तीन प्रतिशत की दर से विकास कर रहा है जबकि भारत में अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7 प्रतिशत से अधिक है। निवेशकों को इसका लाभ उठाना चाहिए। सूर्य कांत शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन से ही हमने पैसे का महत्व समझना चाहिए। पैसा हमें दो माध्यमों से मिलता है पहला नौकरी या व्यवसाय और दूसरा माध्यम है अपने पैसे से पैसे कमाना। हमें दूसरे माध्यम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। 

समीर खान ने कहा कि आज का निवेश आपको कल की वित्तीय शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने बैंकिंग उद्योग के नवाचारों के विषय में विस्तार से बात की। डॉ ईश तनेजा ने कहा कि आज भारतीय बाजार निवेश के लिए सबसे बड़े अवसर प्रदान कर रहा है। इस कार्यक्रम का संयोजन प्रबंध विभाग की संयोजिका डॉ मोनिका बिष्ट ने किया।

इस अवसर पर डॉ चारु वाही एवम उनकी टीम द्वारा संपादित संस्थान के छमाही न्यूज़लेटर का विमोचन भी किया गया। प्राध्यापिका प्रो आशा प्रसाद, डॉ अरुण मित्तल, डॉ निकेत मेहता, डॉ अभिषेक सिंह, प्रो प्रीती बजाज, प्रो स्वाति प्रसाद, डॉ मीनाक्षी शर्मा, डॉ विभा काव रैना, डॉ स्मिता झा, डॉ चनप्रीत कौर, प्रो प्रमिला जोशी, प्रो शीतल धीर एंव प्रो उमैर उजाला, प्रो प्रीति शर्मा, प्रो राकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views

    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां