एन्‍वी ने बॉलीवुड के यूथ आइकन वरुण धवन को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया

· वरुण धवन की बोल्ड शख्सियत और आकर्षक व्यक्तित्व में ब्रांड के ‘लेट देम एन्वी’ नजरिये की झलक मिलती है

· ब्रांड का उद्देश्य इस सम्बन्ध के द्वारा अपनी विजिबिलिटी और लोगों से जुड़ाव के लिए पहल का विस्तार करना तथा बाज़ार में अपनी स्थिति मजबूत करना है

EROS TIMES: 20, मार्च 2024 : भारत के अग्रणी प्रीमियम फ्रैगरेंस ब्रांड एन्‍वी ने बॉलीवुड सेलेब्रिटी वरुण धवन की दमदार और आकर्षक व्यक्तित्व को देखते हुए उन्हें अपना ब्रांड ऐम्बेसडर बनाया है, क्योंकि उनके व्यक्तित्व में ब्रांड के ‘लेट देम एन्‍वी’ नजरिये की झलक मिलती है।

एन्‍वी अपने डिओडरेंट्स और विशिष्ट फ्रेंच फ्रैगरेंस वाले परफ्यूम्स के लिए मशहूर है। अब इसने ग्राहकों के बीच अपनी लोकप्रियता बढ़ाने और फ्रेगरेंस ब्रांड के रोप में युवाओं की पहली पसंद बनने की योजना बनाई है। वरुण धवन को अपना ब्रांड ऐम्बेसडर बनाना इसकी इसी दूरगामी योजना का हिस्सा है। एन्वी अपने इस रणनीतिक कदम के माध्यम से ब्रांड के के प्रमोशन में में और तेजी लाना चाहता है। इस संधि के तहत, वरुण धवन ब्रांड के आगामी मल्टी-चैनल विज्ञापनों और मार्केटिंग संबंधी पहलों में दिखाई देंगे। इन विज्ञापनों को टेलीविज़न और सोशल मीडिया पर भी दिखाया जाएगा।

वरुण धवन यूथ आइकन हैं और उनका ‘लीक[RS1] से हटकर खास दिखने’ का रवैया एन्‍वी के डीएनए से बखूबी मेल खाता है। उस कारण से ब्रांड ऐम्बेसडर के रूप में वे सबसे उपयुक्त हैं। एन्‍वी अपने फ्रैगरेंस के द्वारा ग्राहकों को भीड़ से अलग विशिष्ट आकर्षण प्रदान करना चाहता है और ब्रांड के इस मिशन के साथ वरुण धवन की स्टाइल बखूबी मेल खाती है।

हैमिल्‍टन साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड के एमडी, श्री सौरभ गुप्ता ने कहा कि, “एन्‍वी की टीम का मानना है कि फ्रैगरेंस से व्यक्ति के आत्मविश्वास में एक विशेष तरह की सकारात्मकता पैदा होती है और दूसरे लोग उनका अनुसरण करने से खुद को रोक नहीं पायेंगे। वरुण धवन पूरी तरह हमारे ब्रांड के अनुकूल हैं क्योंकि हमारे उत्पाद युवाओं को आकर्षित करते हैं; और आज के युवाओं और उनकी प्रवृत्ति के प्रतिनिधि के रूप में वरुण धवन से बढ़िया और कोई नहीं हो सकता। उनकी ऊर्जा, महत्वाकांक्षा एवं अडिग आत्मविश्वास और हमारे ब्रांड के मूल्यों के बीच अद्भुत समानता है। हमारे विज्ञापन की स्क्रिप्ट के अनुसार एक ऐसी शख्सियत की ज़रूरत थी जिसके पास जबर्दस्‍त सेंस ऑफ ह्यूमर और गजब का उत्साह हो, और वरुण बड़ी सजहता से ब्रांड में गतिशीलता और ऊर्जा भरते हैं। हमें पक्का यकीन है कि यह सहयोग एक गेम-चेंजर साबित होगा और एन्‍वी कामयाबी के नए मानदंड स्थापित करेगा।”

एन्‍वी व्यापक अनुसंधान और विकास (आरऐंडडी) के प्रयासों के दम पर अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए वचनबद्ध है। ब्रांड को इस साल अपना मार्केट शेयर दोगुना करने की उम्‍मीद है। इसकी पैरेंट कंपनी, हैमिल्‍टन साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड शानदार वृद्धि दर्ज कर रही है और भारतीय उपभोक्ताओं को श्रेष्ठ उत्पाद प्रदान करने के एन्‍वी के नजरिये को सपोर्ट कर रही है।

वरुण धवन के सहयोग से ब्रांड अपनी विजिबिलिटी और ग्राहकों के बीच अपनी लोकप्रियता बढ़ाना चाहता है। इसके अलावा यह बिक्री बढ़ाने, ग्राहकों के मन में अपने लिए दीवानगी पैदा करने और फ्रैगरेंस मार्केट में सबसे पसंदीदा ब्रांड बनने की दिशा में बढ़ रहा है।

  • admin

    Related Posts

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    नृत्यस्थली के प्रथम वार्षिक समारोह में कथक, संगीत और आध्यात्मिकता का संगम; गुरु अर्चना बिनानी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने दीं भावपूर्ण प्रस्तुतियां फरीदाबाद, 18 अक्टूबर 2026। भारतीय शास्त्रीय नृत्य,…

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    नई दिल्ली, 18 अक्टूबर 2026। दिल्ली के जनकपुरी में अब फिल्म देखने का अनुभव पहले से अधिक आरामदायक और शानदार होने जा रहा है। वेव ग्रुप ने यूनिटी वन मॉल,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला