राखी सावंत का नया ड्रामा, फ़िल्म वेलकम वेडिंग में दिखेंगी बिंदास भूमिका में

Eros Times: बॉलीवुड में राखी सावंत को ड्रामा क्वीन यूं ही नहीं कहा जाता बल्कि वह ऐसे ड्रामे रोज़ करती रहती हैं। शादी, सुहागरात पर बेहद बोल्ड बयान देने वाली राखी सावंत अब एक फ़िल्म “वेलकम वेडिंग” में नजर आएंगी जिसमे उनका किरदार काफी बिंदास गर्ल का है। फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

साक्षात एंटरटेनमेंट इन एसोसिएशन विथ विकास प्रसाद फिल्म्स प्रस्तुत हिंदी फिल्म “वेलकम वेडिंग आनंद राउत द्वारा निर्देशित है जिसका टीजर और पोस्टर मुंबई में लॉन्च किया गया। फिल्म के निर्माता विकास प्रसाद, चंदेश्वर प्रसाद हैं जबकि रामकुमार पाल प्रेजेंटर हैं।

फ़िल्म के कलाकारों में राखी सावंत, दर्शन जरीवाला, राजपाल यादव, अरुण बख्शी, राजू खेर, साहिल कोहली, कोमल झा और फरीदा दादी नजर आएंगी। फ़िल्म के संगीतकार राज आशु, गायक जावेद अली, पलक मुच्छल, अंतरा मित्रा, ममता शर्मा, नक्काश अज़ीज़, ऋतु पाठक, रुचि काजल, लेखक सचिन्द्र शर्मा, क्रिएटिव हेड दिव्यांचल त्यागी हैं। फ़िल्म को लैम्प्लेक्स डिजिटल थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन द्वारा वितरित किया जा रहा है।

टीज़र लांच के मौके पर राखी सावंत ने वीडियो मैसेज के माध्यम से पूरी टीम को बधाई दी। राखी ने कहा कि मैं अपने देश से दूर हूं लेकिन इस वीडियो कॉल के द्वारा मैं इस कार्यक्रम में उपस्थित हूँ। फ़िल्म वेलकम वेडिंग अच्छी फिल्म है और नाम के अनुसार शादी विवाह की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

फिल्म का टीजर और पोस्टर लांच करने के बाद राजपाल यादव ने बताया कि यह एक फैमिली फिल्म है जिसमें कॉमेडी और ड्रामा भी है, जो दर्शकों को खूब पसंद आएगी। इस फिल्म में मेरी बेहतरीन भूमिका है जो दर्शकों को खूब हंसाएगी।  निर्देशक आनंद राउत ने बताया कि यह एक पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा है जिसे हर वर्ग और हर उम्र के लोग देखना चाहेंगे। फिल्म में शादी को खास अंदाज में दिखाया गया है और इसमें कलाकारों की अच्छी केमिस्ट्री दिखाई देने वाली है।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक सेक्टर-73 स्थित ओपेरा हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस