दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए एक्शन में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को बुलाई आपात बैठक

EROSNTIMES: दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए ‘‘आप’’ सरकार एक्शन मोड में हैं दिल्ली के सभी 13 हॉटस्पॉट में प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में संबंधित विभाग के अधिकारियों की इमरजेंसी बैठक बुलाई है। आनंद विहार में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण मंत्री सभी 13 प्रदूषण से प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। गोपाल राय ने बताया कि हॉटस्पॉट आनंद विहार में प्रदूषण स्तर बढ़ने को लेकर अधिकारियों को प्रदूषण नियंत्रण के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दिल्ली के सभी 13 हॉटस्पॉट पर विशेष अभियान चलाने के लिए अधिकारियों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई है। जिसमें एमसीडी, पीडब्ल्यूडी, डीपीसीसी, पर्यावरण विभाग, ट्रांसपोर्ट विभाग, ट्रैफिक पुलिस समेत अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने सर्दियों में होने वाले प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए 25 सितंबर को 21 फोकस प्वाइंट पर आधारित विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की थी। विंटर एक्शन प्लान के तहत विभागों ने अपना काम शुरू कर दिया है। प्रदूषण की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दिल्ली में वार रूम ने काम करना शुरू कर दिया है। पराली को गलाने के लिए बायो-डिकम्पोजर का छिड़काव भी शुरू हो गया है। साथ ही दिल्ली में कंस्ट्रक्शन साइटों पर धूल को नियंत्रित करने के लिए एंटी डस्ट कैंपेन शुरू किया गया है।

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा उठाए गए कड़े कदमों की वजह से दिल्ली में वायु प्रदूषण में लगातार सुधार हो रहा है। इसके चलते पिछले 9 सालों में दिल्ली के वायु प्रदूषण में 34.6 फीसद की कमी देखी गई है। दिल्ली में वायु प्रदूषण में और सुधार लाने के लिए विंटर एक्शन प्लान के तहत हमारी सरकार ने 7 अक्टूबर से अगले एक महीने के लिए दिल्ली में एंटी डस्ट कैंपेन शुरू किया है।

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि सभी कंस्ट्रक्शन साइटों पर निर्माण संबंधी 14 नियमों का पालन करना जरूरी है। नियमों का उल्लंघन करने पर टीमें सख्त कार्रवाई करेंगी। इसके लिए विभागों को निर्माण साइट्स की लगातार निगरानी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। दिल्ली में वायु प्रदूषण में और सुधार लाने के लिए 523 टीमें तैनात की गई हैं। साथ ही डस्ट प्रदूषण को रोकने के लिए 500 वॉटर स्प्रिंकलर, 85 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग (एमआरएस) मशीनों को पूरी दिल्ली में तैनात किया गया है।

गोपाल राय ने बताया कि सभी 13 हॉटस्पॉट पर ग्रीन वॉर रूम से विशेष ध्यान रखा जा रहा है। संबंधित विभाग को वहां से भी निर्देश दिया जा रहा है। डीपीसीसी की टीम हॉटस्पॉट का लगातार दौरा कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए कई एजेंसियां काम कर रही हैं। उनके समन्वय के लिए ग्रीन वार रूम स्थापित किया गया है। इस वार रूम के सदस्य ग्रीन दिल्ली ऐप पर आने वाली प्रदूषण से संबंधित शिकायतों को संबंधित 33 विभागों तक पहुंचाने तथा उसे मॉनिटर करने का काम कर रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 33 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग