एमपी में बिजली इस बार फिर 9.48 फीसदी महंगी हो गई

भोपाल, इरोस टाइम्स: एमपी में बिजली इस बार फिर 9.48 फीसदी महंगी हो गई। घरेलू बिजली दरों में 7.8 फीसदी का इजाफा हुआ। 200 यूनिट बिजली खपत करने पर हर महीने अन्य चार्ज मिलाकर बिल तकरीबन 1155 रुपए आता था। नए टैरिफ के अनुसार इतनी ही खपत पर 7.82 फीसदी इजाफा हो गया है। अब हर महीने सभी चार्ज मिलाकर करीब 1325 रुपए बिजली बिल आएगा। यानी इसमें करीब 170 रुपए की वृद्धि होगी।

नया टैरिफ दस अप्रैल से लागू होगा…
– राज्य विद्युत नियामक आयोग ने शनिवार को नए वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए नया टैरिफ ऑर्डर जारी कर दिया। इस बार पांचों स्लैब में इजाफा किया गया है।
– नियामक आयोग के सचिव शैलेंद्र सक्सेना ने बताया कि नया टैरिफ दस अप्रैल से लागू होगा।
– राज्य शासन ने 50 यूनिट तक के घरेलू उपभोक्ताओं और किसानों पर नए टैरिफ आदेश के कारण कोई अतिरिक्त भार न पड़े, इसके लिए एक हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि का अनुदान देने के औपचारिक निर्णय लेने की सहमति चुनाव आयोग से मांगी है।
इससे पहले दो सालों में 9.5 और 10 फीसदी इजाफा किया गया था

फिक्स चार्ज भी बढ़ाए, गरीबों पर भी मुरव्वत नहीं
– पहले दो स्लैब में 5 और दूसरे में 10 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। 101 से 300 यूनिट वाले स्लैब में अभी तक फिक्स चार्ज प्रति आधा किलोवाट 90 रुपए था। यह अब 100 रुपए होगा।
– यह उपभोक्ता द्वारा लिए गए कनेक्शन और कराए गए सेंक्शन लोड पर वसूला जाता है।
– बीपीएल परिवारों के लिए भी इस बार बिजली महंगी हो गई है। इनके लिए तय 30 यूनिट तक के स्लैब में प्रति यूनिट बिजली दर 2.90 से बढ़ाकर 3.10 रु. कर दी गई है।

टेंपरेरी कनेक्शन, हॉस्टल, मॉल सब पर असर
– मकान, सामाजिक आयोजनों, शादी आदि के लिए टेंपरेरी कनेक्शन लेने पर 7.90 की जगह अब 8.30

प्रति यूनिट वसूले जाएंगे
– यानी हॉस्टल, कोचिंग, ब्यूटी पार्लर, दुकान पर 7.55% इजाफा।
– स्ट्रीट लाइट 10.13%, मॉल के लिए 8.09 की जगह 8.50 रु.।
– नए टैरिफ में सबसे ज्यादा 13.32 फीसदी महंगी बिजली किसानों को सिंचाई के लिए पड़ेगी। उद्याेगों के लिए श्रेणी बिजली सबसे कम 5.02% महंगी ही की गई है। हालांकि किसानों को सबसिडी मिल सकती है।

मैं 300 यूनिट इस्तेमाल करता हूं तो कितना बिल
मेरे घर में डेढ़ टन का एक एसी है। दो किलोवाट क्षमता। मैं महीने भर में 300 यूनिट तक बिजली खपत करूंगा तो पहले तीन स्लैब के हिसाब से सिर्फ बिजली खपत के ही कुल 1628 रुपए होंगे। इस पर ड्यूटी के 27 रु. और दो किलोवाट लोड के फिक्स चार्ज के 400 रुपए जुड़ेंगे। फ्यूल चार्ज प्रति यूनिट 21 पैसे की दर से 63 रु.। बिल 2118 रु.। मीटर चार्ज अलग।भोपाल, इरोस टाइम्स: एमपी में बिजली इस बार फिर 9.48 फीसदी महंगी हो गई। घरेलू बिजली दरों में 7.8 फीसदी का इजाफा हुआ। 200 यूनिट बिजली खपत करने पर हर महीने अन्य चार्ज मिलाकर बिल तकरीबन 1155 रुपए आता था। नए टैरिफ के अनुसार इतनी ही खपत पर 7.82 फीसदी इजाफा हो गया है। अब हर महीने सभी चार्ज मिलाकर करीब 1325 रुपए बिजली बिल आएगा। यानी इसमें करीब 170 रुपए की वृद्धि होगी। नया टैरिफ दस अप्रैल से लागू होगा…
– राज्य विद्युत नियामक आयोग ने शनिवार को नए वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए नया टैरिफ ऑर्डर जारी कर दिया। इस बार पांचों स्लैब में इजाफा किया गया है।
– नियामक आयोग के सचिव शैलेंद्र सक्सेना ने बताया कि नया टैरिफ दस अप्रैल से लागू होगा।
– राज्य शासन ने 50 यूनिट तक के घरेलू उपभोक्ताओं और किसानों पर नए टैरिफ आदेश के कारण कोई अतिरिक्त भार न पड़े, इसके लिए एक हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि का अनुदान देने के औपचारिक निर्णय लेने की सहमति चुनाव आयोग से मांगी है।
इससे पहले दो सालों में 9.5 और 10 फीसदी इजाफा किया गया था

फिक्स चार्ज भी बढ़ाए, गरीबों पर भी मुरव्वत नहीं
– पहले दो स्लैब में 5 और दूसरे में 10 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। 101 से 300 यूनिट वाले स्लैब में अभी तक फिक्स चार्ज प्रति आधा किलोवाट 90 रुपए था। यह अब 100 रुपए होगा।
– यह उपभोक्ता द्वारा लिए गए कनेक्शन और कराए गए सेंक्शन लोड पर वसूला जाता है।
– बीपीएल परिवारों के लिए भी इस बार बिजली महंगी हो गई है। इनके लिए तय 30 यूनिट तक के स्लैब में प्रति यूनिट बिजली दर 2.90 से बढ़ाकर 3.10 रु. कर दी गई है।
टेंपरेरी कनेक्शन, हॉस्टल, मॉल सब पर असर
– मकान, सामाजिक आयोजनों, शादी आदि के लिए टेंपरेरी कनेक्शन लेने पर 7.90 की जगह अब 8.30

प्रति यूनिट वसूले जाएंगे
– यानी हॉस्टल, कोचिंग, ब्यूटी पार्लर, दुकान पर 7.55% इजाफा।
– स्ट्रीट लाइट 10.13%, मॉल के लिए 8.09 की जगह 8.50 रु.।
– नए टैरिफ में सबसे ज्यादा 13.32 फीसदी महंगी बिजली किसानों को सिंचाई के लिए पड़ेगी। उद्याेगों के लिए श्रेणी बिजली सबसे कम 5.02% महंगी ही की गई है। हालांकि किसानों को सबसिडी मिल सकती है।
मैं 300 यूनिट इस्तेमाल करता हूं तो कितना बिल
मेरे घर में डेढ़ टन का एक एसी है। दो किलोवाट क्षमता। मैं महीने भर में 300 यूनिट तक बिजली खपत करूंगा तो पहले तीन स्लैब के हिसाब से सिर्फ बिजली खपत के ही कुल 1628 रुपए होंगे। इस पर ड्यूटी के 27 रु. और दो किलोवाट लोड के फिक्स चार्ज के 400 रुपए जुड़ेंगे। फ्यूल चार्ज प्रति यूनिट 21 पैसे की दर से 63 रु.। बिल 2118 रु.। मीटर चार्ज अलग।

  • Related Posts

    गाजियाबाद का ‘चंडीगढ़’ बन रही वेव सिटी: चौड़ी सड़कें, हरियाली और स्मार्ट लाइफस्टाइल से बदल रही NCR की तस्वीर

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित हो रही हाई-टेक टाउनशिप में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन स्पेस और स्मार्ट सुविधाओं पर जोर, घर खरीदारों और निवेशकों के बीच बढ़ रही चर्चा गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर…

    महिला की आजादी से क्यों डरता है समाज? सिमोन द बोउवार के विचार आज भी प्रासंगिक

    पिंजरे में कैद पंछी का गीत: भारत में महिला सुरक्षा का भ्रम लेखिका: देवांशी मंटा और वंशिका सिंह “महिला को पुरुष के संदर्भ में परिभाषित किया जाता है, जबकि पुरुष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 22 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 247 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला