एक्‍सीडेंट होने पर अब मुआवजा लेना हुआ बिलकुल आसान।

नई दिल्‍ली, इरोस टाइम्स: अगर विक्टिम की डेथ एक्‍सीडेंट में हो जाती है या वह उसमें घायल हो जाता है तो अब ऐसे मामलों में मुआवजा लेना बिलकुल ही आसान होगा। पीड़ित पक्ष और इन्‍श्‍योरेंस कंपनी आपस में मामला सेटल कर सकते हैं। इससे विक्टिम पक्ष को जल्‍द ही मुआवजा मिल जाएगा और उन्‍हें इसके लिए अदालत में सालों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

ऐसा मोटर व्‍हीकल अमेंडमेंट एक्‍ट में है प्रोविजन……

– मोटर व्‍हीकल अमेंडमेंट एक्‍ट, 2016 में प्रोविजन किया गया है कि अगर एक्‍सीडेंट के मामले में मुआवजे के लिए विक्टिम और इन्‍श्‍योरेंस कंपनी आपस में बातचीत कर मामले को सेटल कर लेती है तो मुआवजा लेना बेहद ही आसान हो जायेगा।

– इससे एक्‍सीडेंट में पीड़ित पक्ष को जल्‍द मुआवजा मिल जाएगा साथ ही बीमा कंपनी को भी फायदा होगा। अमेंडमेंट एक्‍ट लोकसभा में पास हो चुका है और राज्‍यसभा में पास होना बाकी है।

इससे बीमा कंपनियों को आर्थिक तौर पर होगा फायदा…..

– आईसीआईसीआई लोम्‍बार्ड जनरल इन्‍श्‍योरेंस के चीफ, अंडरराइटिंग एंड क्‍लेम, संजय दत्‍ता ने प्रेस रिलीज़ में वार्ता कर मीडिया को बताया कि एक्‍ट में किए गए प्रोविजन के पहले अदालत के बिना सेटल नहीं हो सकता था मामला। ओरिएंटल इन्‍श्‍योरेंस कंपनी लिमिटेड के पूर्व डीजीएम एनके सिंह का कहना है कि पहले एक्‍सीडेंट के मामलों को बीमा कंपनियां और विक्टिम पक्ष आपस में समझौता कर सकते हैं।

पहले अदालत के बिना सेटल नहीं हो सकता था मामला…..

– ओरिएंटल इन्‍श्‍योरेंस कंपनी लिमिटेड के पूर्व डीजीएम एनके सिंह का कहना है कि पहले एक्‍सीडेंट के मामलों को बीमा कंपनियां कोर्ट के दखल के बिना सेटलमेंट नहीं कर सकती थी।
– “अब मोटर व्‍हीकल एक्‍ट में प्रावधान किया गया है कि पहले बीमा कंपनियां और विक्टिम पक्ष आपस में बातचीत कर मामले को सेटल करने की कोशिश करें। अगर मामला सेटल नहीं होता तो इसके बाद अदालत में जा सकते हैं।”

इन्‍श्‍योरेंस कंपनियों को रखना होता है पैसा…..

– इन्‍श्‍योरेंस कंपनियों को थर्ड पार्टी मोटर बीमा पॉलिसी के मामले में एक निश्चित रकम रिजर्व रखनी होती है। – एक्‍सीडेंट के मामलों में मुआवजे का मामला अदालत में 5 से 10 सालों तक चलता है। ऐसे में बीमा कंप‍नी इस पैसे को कहीं इन्वेस्ट भी नहीं कर सकती और उसे आर्थिक तौर पर नुकसान होता है।

– अगर मामला कुछ महीनों में सेटल हो जाता है तो इन्‍श्‍योरेंस कंपनी की रकम फ्री हो जाती है और वह उसे कहीं भी निवेश कर सकती है।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 22 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित