फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार

Eros Times: ‘हिस्स स्टोरी’, ‘कोल्ड लस्सी चिकन मसाला’, ‘लोनली प्रिंस’, ‘इश्क नेक्स्ट डोर’ आदि में अपनी भूमिकाओं के लिए अलग से पहचाने जाने वाले अभिनेता मृणाल दत्त अपनी अगली फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जिसमें वह एक गुमनाम क्रांतिकारी नायक और ब्रिटिश धरती पर पहले भारतीय शहीद मदन लाल ढींगरा की भूमिका निभा रहे हैं।

इस फिल्म को लेकर अपनी खुशी साझा करते हुए मृणाल कहते हैं, ‘बड़े पर्दे पर मदन लाल ढींगरा के व्यक्तित्व को चित्रित करना मेरे लिए अत्यंत सम्मान की बात है। मैं इस अवसर को हाथ से जाने नहीं दे सकता था। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी विरासत बिल्कुल प्रेरणादायक है और उनके और वीर सावरकरजी के बीच का बंधन वीरता, बलिदान और देशभक्ति की भावना का प्रमाण है। इतना ही नहीं, इस फिल्म के जरिये मुझे एक पीरियड फिल्म में स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका निभाने का अनूठा और अविस्मरणीय मौका मिला। यानी, कुछ ऐसा, जो मैं हमेशा से करना चाहता था और इसके लिए मदन लाल ढींगरा से बेहतर और क्या हो सकता है, क्योंकि उन्होंने पीढ़ियों को प्रेरित किया।’

उल्लेखनीय है कि हाल ही में लॉन्च इस फिल्म का ट्रेलर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा चलाए गए स्वतंत्रता संग्राम के यथार्थवादी चित्रण के लिए पहले से ही व्यापक प्रशंसा बटोर रहा है। मृणाल कहते हैं, ‘रणदीप हुडा के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह वीर सावरकर ने आजादी के लिए अपनी सोच और जज्‍बे से अंग्रेजों के खिलाफ मुहिम शुरू की थी। उन्‍होंने एक अखंड भारत की कल्‍पना को साकार करने के लिए हिंदू—मुस्लिम को साथ लाने का प्रयास किया। भारत की आजादी के लिए देश से बाहर जाकर उन्‍होंने देश के लिए काम किया। आजादी की लड़ाई में साथ देनेवालों के लिए विदेश से हथियारों की सप्‍लाई के साथ अपना सहयोग देने वाले सावरकर ने अहिंसा को छोड़ अपने तरीके से आजादी की लड़ाई लड़ी।’ मृणाल बताते हैं, ‘इस फिल्म के अलावा एक अन्य बड़े प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहा हूं, जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है।’ 

बता दें कि यह फिल्‍म 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्‍म में रणदीप हुडा वीर सावरकर की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि उनकी पत्नी यमुनाबाई का किरदार अंकिता लोखंडे निभा रही हैं। फिल्‍म में शैलेंद्र गौड़, पंकज बेरी, मृणाल कुलकर्णी, सुनील शिंदे, टॉम ऑल्‍टर जैसे कलाकार भी अन्य अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक सेक्टर-73 स्थित ओपेरा हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस