बाजारों मे मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध न होने के कारण स्तिथि दयनीय -नरेश कुच्छल

नोएडा:EROS TIMES: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नोएडा इकाई की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष नरेश कुच्छल की अध्यक्षता मे हरौला सेक्टर 5 स्तिथ चैयरमेन रामावतार सिंह के कार्यालय पर सम्पन्न हुई । बैठक मे बाजारों की समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ विभिन्न बाजारों के संगठनों द्वारा साप्ताहिक अवकाश की मांग भी उठाई गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने कहा कि शहर के बाजारों मे मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध न होने के कारण स्तिथि दयनीय होती जा रही है। बाज़ारो मे न तो पीने योग्य पानी है और न ही शौचालय की व्यवस्था है वही बिजली विभाग द्वारा 3 से 4 घंटे बिजली कट के कारण व्यापारी त्रस्त है। नोएडा जैसे हाईटेक शहर मे बाज़ारो को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है उन्होंने कहा जीएसटी के रिफंड मे अभी भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है  इसका निस्तारण जल्द होना चाहिए। इन्द्रमार्किट, सेक्टर 10,मामूरा, हरौला, भंगेल,निठारी,बरौला, नयाबांस, सेक्टर-9, सलारपुर, होशियारपुर, गेझा, सहित अन्य बाजारों मे कहीं भी कोई ठोस व्यवस्था नही की जा रही है। चैयरमैन रामावतार सिंह ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा आश्वाशन तो लगातार दिया जाता है परंतु पर जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। केंद्र सरकार की महत्वकांशी योजना स्वच्छ्ता अभियान की सच्चाई जाननी हो तो एक नजर बाज़ारो पर भी मार लेनी चाहिए। नोएडा शहर के लाखों व्यापारियों एवं ग्राहको की समस्या का समाधान होना चाहिए परन्तु बार बार कहने के उपरांत भी कोई कार्यवाही नही होती जिससे व्यापारियों मे काफी रोष है। लगातार बढ़ती गर्मी के दौरान बिजली काट दी जाती है ओर छोटे बाज़ारो की नालियों की सफाई करवाना भी अत्यंत आवश्यक है क्योंकि मानसून के दौरान बाजारों मे पानी भर जाता है जिससे महामारी फैलने का खतरा हमेशा बना रहता है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नोएडा विकास प्राधिकरण एवं अन्य विभागों से आग्रह करता है कि उपरोक्त समस्याओं के संदर्भ मे संज्ञान लेकर जल्द समाधान किया जाए।
इस अवसर पर प्रवक्ता चंद्रप्रकाश गौड़, महामंत्री दिनेश महावर, महामंत्री संदीप चौहान, कोषाध्यक्ष मूलचंद गुप्ता, उपाध्यक्ष महेंद्र कटारिया, अभिनंदन भदौरिया, महामंत्री मनोज भाटी, नवनीत गुप्ता, पवन कुमार गर्ग, सुशील मित्तल, सतीश गर्ग, अनिल अग्रवाल, जयवीर सिंह, वरिष्ठ महामंत्री राकेश गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री राजकुमार गोयल, अर्जुन प्रजापति, सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे ।

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस