डबल बोनांजा : मिनोशा ने कस्टमर एक्सपीरियंस सेंटर को किया लॉन्‍च 

Eros Times: अब जब दुनिया में वक्त की जरूरत के अनुसार खुद को ढालना और नए-नए आविष्कार करना सफलता का सूत्र बन गया है, ऐसे समय में इस आधुनिक डिजिटल कलर प्रिंटिंग प्रेस को लोगों की मौजूदा जरूरतें पूरी करने के लिए बनाया गया है, यह आपके भविष्य के सफर को सशक्त बनाती हैं

एक ऐसी दुनिया में, जहां कारोबार में सफलता वक्त की जरूरत के अनुसार खुद को ढालने और आविष्कार पर निर्भर करती है, मिनोशा इंडिया लिमिटेड ने रिकोह-प्रो सी 9500 और रिकोह प्रो सी7500 डिजिटल कलर प्रेस लॉन्च की है, जिसे आज की चुनौतियों और कल के अवसरों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। ये नेक्सट जेनरेशन सिस्टम अपनी आधुनिक तकनीक, ऑटोमेशन और टॉप क्वॉलिटी के साथ कारोबारियों को अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सक्षम बनाएगा। इन प्रॉडक्ट्स के साथ मिनोषा कस्टमर एक्सपीरियंस सेंटर का भी शुभारंभ किया गया है। यह एक्सपीरियंस सेंटर उपभोक्ताओं को इन प्रॉडक्ट्स की गहन जानकारी देने के लिए बनाया गया है। यहां उपभोक्ता अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए लाइव टेस्टिंग कर नए-नए प्रयोग कर सकते हैं। यह आधुनिक कस्टमर एक्सपीरियंस सेंटर सभी जरूरी सुविधाओं से लैस हैं और यहां यूजर्स को इन मशीनों के सभी फीचर्स का पूरा अनुभव करने की अनुमति मिलती है।

मिनोशा इंडिया लिमिटेड में प्रबंध निदेशक श्री अतुल ठक्कर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “आज हम प्रिंटिंग के युग में बड़े बदलाव देख रहे हैं, रिकोह प्रो सी9500 और रिकोह प्रो सी7500 केवल प्रिंटर ही नहीं हैं; यह आपके कारोबार के भविष्य के लिए निवेश है। मिनोशा इंडिया लिमिटेड और रिकोह को इन प्रॉडक्ट्स को लॉन्च करते हुए काफी खुशी हो रही है, जो प्रिंटिंग के क्षेत्र में क्रांति लाने के साथ उसकी प्रभावशीलता और गुणवत्ता भी बढ़ाएंगे। आजकल के तेजी से बदलते हुए कारोबारी माहौल में उत्‍कृष्‍टता की राह पर आपका हमसफर हैं, जो आपको प्रतियोगिता के दौर में आगे रखेंगे। इन प्रॉडक्ट्स को अपनाकर आप अपने कारोबार का विकास करने के लिए निवेश करेंगे। हमें आपके साथ बदलाव के इस सफर का हिस्सा बनने में बेहद खुशी होगी।“

रिकोह कंपनी लिमिटेड में रिकोह ग्राफिक कम्युनिकेशंस बीयू कॉरपोरेट ऑफिसर श्री कोजी मियाओ ने कहा, “मिनोशा के साथ हमारी साझेदारी नए-नए आविष्कारों के साथ एक्सिलेंस के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता की झलक पेश करती है। रिकोह प्रो सी9500 और रिकोह प्रो सी7500 प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में लगाई गई छलांग का प्रतीक है। यह आजकल के तेजी से बदलते जमाने में कारोबारियों को अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का साधन मुहैया कराते हैं। मिनोशा के साथ हमें कंपनियों को अगली पीढ़ी की क्षमताओं से लैस कर काफी खुशी हो रही है। हम उन्हें असाधारण क्वॉलिटी के साथ भविष्य में सफलता हासिल करने का सीधा रास्ता दिखा रहे हैं। डिजिटल प्रिटिंग के क्षेत्र में दुनिया भर में बेहतरीन प्रॉडक्ट बनाने के लिए हम साथ मिलकर अपनी क्षमता से बढ़कर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इससे हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारे उपभोक्ता हमेशा भीड़ से आगे रहें।”    

सफलता के लिए आधुनिक तकनीकों को सामने लाना

रिकोह प्रो सी9500 और रिकोह प्रोसी7500 केवल प्रिंटिंग प्रेस ही नहीं है, यह आधुनिक सिस्टम हैं, जो आपके कारोबार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। मजबूत बुनियाद पर बनाए गए ये सिस्टम ऑटोमेशन, पूर्वानुमान लगाने की क्षमता और क्वॉलिटी ऑफर करते हैं, जो इंडस्ट्री में बेमिसाल है। 

एक मजबूत और इस्तेमाल करने में आसान प्रिंट कंट्रोलर के साथ आप अपनी प्रॉडक्टिविटी और प्रभाव क्षमता बढ़ा सकते हैं। रिकोह प्रो सी9500 और रिकोह प्रो सी7500 मीडिया की विशाल रेंज को सपोर्ट करते हैं। इससे आप डिजिटल प्रिंटिंग की किसी भी श्रेणी के लिए इस प्रिंटर का प्रयोग कर सकते हैं। नई सीरीज में कई बिल्ट इन टेक्‍नोलॉजीज शामिल हैं, जो उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें एक जैसे कलर और शानदार क्वॉलिटी देना सुनिश्चित करती हैं।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 46 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 90 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान