समर्पित गोलानी 37वें राष्ट्रीय खेलों के लिए बनाये गए थीम साँग को प्रमोट करने के लिए पहुंचे दिल्ली

समर्पित गोलानी 37वें राष्ट्रीय खेलों के लिए बनाये गए थीम साँग को प्रमोट करने के लिए पहुंचे दिल्ली
 

Eros Times: दिल्ली , २७ अक्टूबर २०२३:  संगीतकार समर्पित गोलानी 37वें राष्ट्रीय खेलों के थीम गीत “खेल ऐसा खेल जैसे कोई खेला ना हो” के लिए काफी चर्चा में है, जिसमें बिग बी अमिताभ बच्चन जी का वाइस ओवर भी है । इस थीम सॉन्ग को प्रमोट करने के लिए वह देश की राजधानी दिल्ली पहुंचे।

दिल्ली में भी उनके थीम सॉन्ग की काफी चर्चा हो रही है। जिसके चलते उन्होंने मीडिया हाउसेस को विजिट किया । अपने विचारों को पत्रकारों के साथ सांझा किया। समर्पित गोलानी के डिवोशनल गाने भी काफी प्रसिद्ध है । अब डिवोशनल गाने के साथ एक मोटिवेशनल गाने की बहुत तारीफ हैं  

आगामी 37वें राष्ट्रीय खेलों के लिए थीम गीत “खेल ऐसा खेल जैसे कोई खेला ना हो ” में उनके जोशीले संगीत के साथ दर्शकों को बिग बी यानी अमिताभ बच्चन का दमदार  वाइस ओवर भी सुनने को मिलेगा। यह थीम साँग  देश भर के खेल प्रेमियों और देशभक्तों के बीच गूंजने वाला है। यह गाना राष्ट्र के गौरव और एकता का स्थायी प्रतीक बन रहा है

इस थीम साँग में अमिताभ बच्चन की आवाज को सम्मिलित करने का विचार कैसे आया इस बारे में समर्पित गोलानी ने कहा कि  “अमिताभ बच्चन  सभी के लिए ऊर्जा और प्रोत्साहन का स्रोत हैं। इसलिए गाने के लिए जब हम सब शुरुआती पंक्तियां और थीम के बारे में सोच रहे थे तो पहला रचनात्मक लक्ष्य था की इस गाने में भरपूर जोश होना चाहिए , फिर  जोश और देशभक्ति के लिए अमिताभ बच्चन से अच्छा विकल्प कौन हो सकता हैं ।

समर्पित अपने संगीत के लिए पूर्ण रूप से समर्पित हैं  जैसे की आप इस एंथम में सुन पायेंगे यह गाना देश और उन एथलीटों के प्रति समर्पण जो गर्व से वैश्विक मंच पर अपने देश का  प्रतिनिधित्व करते हैं। इन एथलीटों की भावनाओं और ऊर्जा को एक गाने में व्यक्त करना एक कठिन चुनौती थी, लेकिन गोलानी ने इस अवसर को सफलता में बदल दिया । समर्पित मानते हैं  कि  आने वाले अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों के साथ साथ अन्य  सभी व्यक्तियों के लिए यह एक पसंदीदा एंथम  बन जाएगा।

पिछले दिनो समर्पित गोलानी को गोवा के गवर्नर हाउस में मशाल कार्यक्रम के दौरान गोवा के माननीय राज्यपाल श्री पी.एस. श्रीधरन पिल्लई और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत द्वारा सम्मानित भी किया गया। यह सम्मान कला के प्रति उनके समर्पण और प्रभावशाली संगीत बनाने के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता हैं ।

बड़ी पिक्चर एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित, 37वें राष्ट्रीय खेलों के थीम सॉन्ग में अमिताभ बच्चन की शानदार आवाज है, स्वरूप खान और नंदिनी शर्मा ने इस गाने को गाया  है और गीत सुशील कुमार ने लिखे हैं। वाईआरएफ स्टूडियो में विजय दयाल द्वारा मिश्रित इस गाने  संगीतकार और अरेंजर के रूप में समर्पित गोलानी संगीत की दुनिया में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया हैं । ३७ राष्ट्रीय खेल के समारंभ कार्यक्रम  में ओपनिंग इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए समर्पित गोलानी ने कहा कि “यह मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव है। अमिताभ जी के वाइस ओवर के साथ यह गीत मैंने बनाया है। लोग थीम साँग को  काफी पसंद भी कर रहे है।  प्रधानमंत्री मोदी जी के समक्ष राष्ट्रीय खेल के उद्घाटन समारोह में इस थीम साँग के साथ शुरुआत होना मेरे लिए जीवन का महत्वपूर्ण और यादगार क्षण रहेगा

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 61 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला