गोवर्धन पूजा के साथ कृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन

नोएडा/EROS TIMES : सेक्टर 82 ईडव्ल्यूएस पॉकेट 7 में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन गुरुवार को कथा व्यास आचार्य पुष्कर कृष्ण महाराज ने श्री गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई | देवराज इन्द्र को अभिमान हो जाता है ,भगवन कृष्ण इंद्र के अभिमान को चूर  करने के लिए लीला रचते हैं | श्रीकृष्ण ने देखा कि सभी ब्रजवासी इन्द्र की पूजा के लिए उत्तम पकवान बना रहे हैं ,कृष्ण ने माँ यशोदा से पूछा कि हम इन्द्र की पूजा क्यों करते हैं ,माँ ने कहा कि इन्द्र पूजा से प्रसन्न हो वर्षा करते हैं | कृष्ण ने कहा हमें इन्द्र की जगह गोवर्धन की पूजा करनी चाहिए क्योंकि इंद्र अभिमानी है  | सभी ब्रजवासी गोवर्धन भगवान की पूजा करते हैं और छप्पन भोग लगाते हैं | इन्द्र इस बात से कुपित होकर भयंकर वर्षा करते हैं और चारों ओर हाहाकार मच जाता है | भगवान कृष्ण ऊँगली पर गोवर्धन पर्वत को धारण कर सभी की रक्षा करते हैं | सात दिन की मूसलाधार वर्षा के बाद भी जब कुछ नहीं हुआ तो इन्द्र ब्रम्हा जी के पास जाते हैं ,ब्रम्हा जी कहते हैं कि कृष्ण स्वयं विष्णु अवतार हैं | इन्द्र भगवान कृष्ण के चरणों में गिरकर क्षमा मांगते हैं और भगवानको भोग अर्पित करते हैं |  इस अवसर पर सेक्टरवासियों ने गोवर्धन भगवान को छप्पन भोग अर्पित कर पूजा अर्चना की | इसके आलावा पूतना वध ,बाल लीलाओं आदि प्रसंगों का श्रवण श्रोताओं ने किया |
आयोजन समिति के सदस्य राघवेंद्र दुबे ने बताया कि 3 नवम्बर दिन शुक्रवार को होली उत्सव मनाया जायेगा जिसमें फूलों की होली खेली जाएगी इसके आलावा रुक्मिणी विवाह आदि प्रसंगों का भी वर्णन किया जायेगा |
इस अवसर पर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश यादव ,एनके सोलंकी ,रवि राघव ,सुशील पाल ,संजय शुक्ला ,देवमणि शुक्ल ,शिवब्रत तिवारी ,टीकाराम धौलाखण्डी ,राम लखन लखेड़ा ,विपिन सिंह ,संजय कुमार ,रविंद्र कुमार ,देवेंद्र गुप्ता ,अंगद सिंह ,ओम थापा सहित तमाम आयोजन समिति के सदस्य एवं भगवत्प्रेमी श्रोतागण मौजूद रहे |

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस