दिल्लीवासियों को प्रदूषण से गैस चैंबर बनी दिल्ली को प्रदूषित वायु और जहरीले पानी से कब मिलेगी राहत- देवेन्द्र यादव

EROS TIMES

EROS TIMES: नई दिल्ली, अक्टूबर, 2024 दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने सर्दियों से पहले राजधानी में हर दिन बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच चल रही सत्ता की जंग के कारण दिल्ली की जनता खतरनाक जानलेवा प्रदूषण से प्रभावित हो रही है। दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम की निष्क्रियता के चलते पिछले 10 वर्षों से जल और वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली के लोगो को हृदय, मस्तिष्क, अस्थमा, फेंफड़ों, एलर्जी, कफ व कोल्ड, आखों आदि बीमारियों से ग्रसित हो रहे है। औसतन 300 के पार लगातार बढ़ते ए.क्यू.आई के कारण प्रदूषण बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक है, जिसके प्रति केन्द्र की भाजपा और दिल्ली की आम आदमी पार्टी पूरी तरह से बेपरवाह है। उन्होंने कहा कि मौसम के बदलाव के कारण राजधानी फिर गैस चैंबर बन रही है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि तथ्यों के अनुसार राजधानी में वाहनों से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत है, टूटी सड़कों के कारण धूल कण से प्रदूषण की हिस्सेदारी लगभग 30 प्रतिशत, पराली से प्रदूषण की हिस्सोदारी, खुले में कचरा जलाना, औद्योगिक धुंए प्रदूषण के प्रमुख कारण है। प्रदूषण की पीएम 2.5 में हिस्सेदारी 40 प्रतिशत और पीएम 10 में हिस्सेदारी 20 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने 2020 विधानसभा चुनाव जीतने के बाद प्रदूषण नियंत्रण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की क्रांति लाने की बात थी और 25 प्रतिशत ई-वाहन जोड़ने की घोषणा की थी। परंतु आज दिल्ली में सिर्फ 3 लाख इलेक्ट्रिक वाहन है, जबकि दिल्ली में कुल वाहनों की संख्या 1.50 करोड़ है, जिनमें 59 लाख वाहन अपनी आयु पूरी कर चुके है और दूसरे राज्यों के एक लाख वाहन ऐसे है जो प्रतिदिन दिल्ली में आते है। यह भी प्रदूषण का प्रमुख कारण बन रहे है। दिल्ली सरकार की ई-वाहन प्रोत्साहन नीति का अंदाजा लगाया जा सकता है कि 3 लाख वाहनां को रिचार्ज करने के लिए मात्र 19000 ई- वाहन रिचार्ज केन्द्र मौजूद है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि अगर एक शब्दों में कहा जाए तो आम आदमी पार्टी का दिल्ली में प्रदूषण कम करने का इरादा ही नही है। दिवाली के बाद छठ पर्व है जिसको लाखों पूर्वांचल श्रद्धालु यमुना के जल अर्घ देकर सम्पूर्ण करते है परंतु आज यमुना के जल की गुणवत्ता का सूचकांक खराब श्रेणी में 293 तक नीचे गिर चुका है। दिल्ली सरकार की नाकामी के कारण यमुना में सफेद झाग वाला जहरीला पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि करोड़ो रुपये यमुना सफाई के नाम पर भेट चढ़ने के बावजूद त्यौहारों से पूर्व यमुना का जल जहरीला क्यों हो जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार के अनुसार 2017-2021 के 5 वर्षों में यमुना सफाई के काम में 6856 करोड़ से अधिक खर्च हुए परंतु ऐसा लगता है कि सारा पैसा नाला बन चुकी यमुना के प्रदूषित जल में डूब गया।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि आतिशी सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण और अवलोकन के लिए 13 हॉटस्पॉट सुनिश्चित किए गए थे जहां प्रदूषण का स्तर अन्य जगहों से अधिक होता है और यहां प्रदूषण रोकथाम के लिए अतिरिक्त कदम उठाने का सरकार दम भरती रही है परंतु इन जगहों पर सबसे अधिक प्रदूषण होता, यह आम आदमी पार्टी की विफलता है, जो दिल्ली वालों के सामने उजागर हो चुकी है। बुधवार को आनंद विहार में एक्यूआई 429 खतरे की घंटी बजा रहा है, जबकि 13 में से 11 हॉटस्पॉट पर प्रदूषण स्तर 300 के पार बेहद खराब रहा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जल और वायु प्रदूषण को रोकने में चारों खाने चित हो गई है।

  • admin

    Related Posts

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में रविवार को गौवंश अखाड़ा द्वारा आयोजित “स्प्रिचुअल कॉन्क्लेव – आध्यात्मिक भारत-2047” में देशभर से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और…

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और यूके संसद जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंचों पर भारतीय दर्शन, वेदांत और उपनिषदों की शिक्षाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के बाद प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 28 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 14 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 30 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 12 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 13 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम