एमिटी फिनिशिंग स्कूल द्वारा ‘‘तहज़ीब और त्यौहार – एक उददेश्य के साथ उत्सव’’ नामक कार्यशाला का आयोजन

EROS TIMES: एमिटी फिनिशिंग स्कूल द्वारा छात्रों को पांरपरिक स्टाइलिंग, मेकअप और टेबल सजावट सहित भोजन शिष्टाचार की जानकारी प्रदान करने के लिए ‘‘तहज़ीब और त्यौहार – एक उददेश्य के साथ उत्सव ’’ नामक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम कें अंर्तगत प्रसिद्ध सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट सुश्री इजा सेतिया द्वारा मेकअप कार्यशाला, एमिटी फिनिशिंग स्कूल की प्रशिक्षक सुश्री सरीना भारद्वाज द्वारा ‘‘इथनिक स्टाइलिंग’’ कार्यशाला और एमिटी फिनिशिंग स्कूल की प्रशिक्षक सुश्री निकिता सहगल और सुश्री रोशी कपूर द्वारा टेबल सजावट सहित भोजन शिष्टाचार की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर एमिटी फिनिशिंग स्कूल की उपाध्यक्ष सुश्री जयश्री चौहान और एमिटी फिनिशिंग स्कूल की उप निदेशक डा. इशानी सारस्वत ने अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में शिक्षकों और छात्रो ने हिस्सा लिया।

प्रसिद्ध सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट सुश्री इजा सेतिया द्वारा मेकअप कार्यशाला में कहा कि इस कार्यशाला में आपकों कम उत्पादों की सहायता से कम समय में कार्यालय व संस्थानों के लिए तैयार होने की जानकारी प्रदान करना है। सुश्री सेतिया ने कहा कि सर्वप्रथम आपको समझना होगा कि आपकी त्वचा कैसी तरह की है और उसके अनुरूप आपको किस प्रकार के उत्पादों का उपयोग करना चाहिए। त्वचा को अच्छे गुणवत्ता पूर्ण क्लिरन्स से साफ करना बेहद महत्वपूर्ण है। मॉस्चराइजर को इस्तेमाल चेहरे पर करें और उसका उपयोग गर्दन पर करना ना भूलें जो कि अक्सर लोग भूल जाते है। इस दौरान उन्होनें छात्रों के प्रश्नों के जवाब देते हुए विभिन्न उत्पादों और समस्याओ के निवारण के बारे में भी बताया।

एमिटी फिनिशिंग स्कूल की उपाध्यक्ष सुश्री जयश्री चौहान ने कहा कि भारत के सबसे बड़े पांरपरिक त्यौहार दिवाली में तैयार होेने, मेकअप करने आदि की जानकारी बेहद जरूरी होती है ऐसे में अगर हमें स्वंय को जानकारी हो तो कार्यो को अधिक सुगमता पूर्वक कर सकते है। इस कार्यशाला से होने वाली आय को जरूरततमंदों को दान में दी जायेगी। यह तहजीब और त्यौहार एक अनूठी कार्यशाला है जिसका उददेश्य छात्रों को अभिनव इथनिक स्टाइलिंग, उत्सव के दौरान मेज की सजावट जिसमें नैपकीन, बुफे और सूप के साथ कटलरी का कोड, टेबल सेटींग व उपहार शिष्टाचार में सहायता प्राप्त होगी।

इस अवसर पर एमिटी फिनिशिंग स्कूल की प्रशिक्षक सुश्री सरीना भारद्वाज द्वारा ‘‘इथनिक स्टाइलिंग’’ कार्यशाला के अंर्तगत इंडो फ्यूजन स्टाइलिंग सत्र में इथनिक गहनों व वस़्त्रों की मैचिंग और उसके पहनने समेत जानकारी प्रदान की गई। एमिटी फिनिशिंग स्कूल की प्रशिक्षक सुश्री निकिता सहगल और सुश्री रोशी कपूर द्वारा टेबल सजावट सहित भोजन शिष्टाचार कार्यशाला के अंर्तगत भोजन शिष्टाचार और उन्नत भारतीय टेबल सजावट की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उत्सव की खरीददारी के लिए कार्यक्रम स्थल के पास उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला